Uncategorized


मोदी सरकार एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर कार्य कर रही है: भाजपा

Spread the love


भाजपा जीपीएम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के द्वारा जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, देश की सरकार गरीब, किसान महिला और विशेष आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समर्पित है ,छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार भी सभी वर्गों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं चला रही है,उक्त बातें भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर के द्वारा कही गई!
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई जहाँ उनके जनसंघ के स्थापना से लेकर उनके द्वारा किये गए कार्यो को स्मरण किया गया सभी ने उनके मार्ग पर चलने का प्रण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई!। पं.दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलालसिंह राठौर,पूर्व साडा अध्यक्ष महेंद्र सोनी,जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल,बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक मथुरा सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाअध्यक्ष कुलदीपसिंह धीरज ने विचार रखें।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी ने एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष कुबेरसिंग सर्राटी ने किया।
इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कल्लूसिंह राजपूत,जिला कोषाध्यक्ष मुकेश दुबे,मीडिया सह प्रभारी तापस शर्मा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सदस्य आशीष गुप्ता,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ.प्रवीण कुमार राय,मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहणी,शिव शर्मा, मोहितसिंह राजपूत,रियाज क़ुरैशी, सिद्धार्थ दुबे,आशुतोष मिश्रा, प्रखर नामदेव,कांतिश्याम पिपरहा,अशोक यादव,सचिन जैन,दिलेश्वर राजपूत,दुर्गेश यादव,शंकर सोनी,मनीष जायसवाल,वीरेंद्र विश्वकर्मा,क्रांति दुबे,बेचन मिश्रा, हितेंद्र चौहान,मुकेश जायसवाल,दीपक शर्मा,हुकुम यादव,सुखीराम यादव,दशरथ कश्यप, रूपेंद्र राठौर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button