गौरेला पेंड्रा मरवाही: अमृत सरोवर में 19 लाख का घोटाला सीईओ, इंजीनियर और सचिव समेत 6 लोगों से होगी वसूली, कार्रवाई से घोटालेबाजों में हड़कंप

Spread the love


केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर में गौरेला जनपद पंचायत में 19 लाख रुपए के घोटाले के मामले में लोकपाल ने कार्रवाई की है। घोटाले की 12 लाख 83 हजार वसूली करने का आदेश जारी किया है। मनरेगा लोकपाल वेद प्रकाश पांडेय ने जांच की, जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई।

गौरेला जनपद के अधिकारी, इंजीनियर और सरपंच ने सांठगांठ कर रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे को अमृत सरोवर बना दिया था। उन गड्डों को दिखाकर राशि की निकासी की गई थी।

गौरेला जनपद पंचायत के कोरजा ग्राम पंचायत में जनपद पंचायत के सीईओ, सब इंजीनियर, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक और सरपंच-सचिव सहित अन्य ने सांठगांठ कर 19 लाख का घोटाला किया था।

12 लाख 83 हजार रुपए वसूली का आदेश जारी किया गया है

गौरेला जनपद के तत्कालीन सीईओ डॉक्टर संजय शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी समीर ध्रुव, तकनीकी सहायक प्रवीण स्वर्णकार, कोरजा की सरपंच सोमवती कोल, सचिव उमाशंकर उपाध्याय, ग्राम रोजगार सहायक रेवालाल सोनवानी कुल 6 लोगों से 12 लाख 83 हजार रुपए रिकवरी निकालने का आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *