Uncategorized

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश में बंटवारे और नफरत का जहर घोलने निकले हैं राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने जारी किया पोस्टर, करेंगे विरोध

Spread the love




भाजपा के वरिष्ठ नेता, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कांग्रेस की हार और हताशा करार देते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है, साथ ही पोस्टर भी जारी किया है |

हितानंद ने कहा कि भारत का विभाजन करने वाले आज किस मुंह से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, ये वही कांग्रेस हैं जिसने देश में बंटवारे को मंजूरी दी थी। 3 जून 1947 को माउंटबेटन के बंटवारे के प्लान को कांग्रेस पार्टी ने 15 जून 1947 को मंजूरी दी थी। भारत की आजादी से लेकर 2013 तक कांग्रेस ने केवल भारत को केवल बांटा है। कभी धर्म के नाम पर तो कभी जाति के नाम पर वोट पाने के लिए घर-घर में फूट डाले।

देश को जात-पात की गहरी खाई में फेंक कर देश के विकास के बजाए अपना विकास करते रहे। आज जब माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत का सपना साकार होने की दहलीज पर खड़ा है तब कांग्रेस एकबार फिर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए देश को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि करोड़ों के संसाधन झोंकने के बाद भी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को स्थापित करने में विफल साबित हुई है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही कांग्रेस पार्टी से तीन राज्यों के दलों ने दूरी बना ली। विधानसभा में कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद इस लोकसभी चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को हार ही मिलने जा रही है।

आज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे केवल डमी अध्यक्ष बन कर रह गए हैं। परिवारवाद में जकड़ी पार्टी का विरोध उनके ही कई नेता कर रहे हैं। खुद कांग्रेस की नेत्री आज पार्टी के ही नेता द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के लिए न्याय की गुहार लगा रही है।

कोरबा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने कहा कि राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान में केवल नफरत का सामान भरा है। आज रायगढ़ में जिस तरह से राहुल गांधी ने उनके अबोध ज्ञान का मजाक बनाया। 8-10 साल की बच्चे जो अपने बचपने से बाहर भी नहीं निकले हैं उनके सामने ही अपनी नफरत का जहर घोल रहे हैं।
राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा केवल अन्याय यात्रा है जो देश में बंटवारे और नफरत का जहर घोलने निकली है। मैं इस यात्रा का पूरी तरह से विरोध करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button