रायगढ़

छत्तीसगढ़िया संस्कृति के परिवेश में लुगरा करधन खिनवा फुलसंकरी पहन महिला कांग्रेस ने सभी को किया प्रभावित.. राहुल गांधी है सुलझे हुए नेता-भाजपा ने हमेशा उन्हें नीचा दिखाया-रानी चौहान…

Spread the love

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में महिलाओं ने किया राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं का एतिहासिक स्वागत

रायगढ़ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुँचे राहुल गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का रायगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में सैकड़ो नही हजारो महिलाओं ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति के परिवेश में लुगरा करधन चेहरे पर टिकुली के साथ के साथ कान में ढार, तरकी, खिनवां, अयरिंग, बारी, फूलसंकरी, लुरकी, लवंग फूल, खूंटी, तितरी तथा नाक में फुल्ली, नथ, नथनी, लवंग, बुलाक,सूंता, पुतरी, कलदार, सुंर्रा, संकरी, तिलरी, हमेल, हंसली जैसे आभूषण गले मे पहन कर ऐतिहासिक स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अल्का लाम्बा,छत्तीसगढ़ प्रभारी महिला कांग्रेस सुनीता शेरावत महिला प्रदेश अध्यक्ष फूला देवी नेताम की उपस्थिति में
रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रानी चौहान अपनी महिला टीम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भारत जोड़ने यात्रा में पधारे राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत आगंतुक नेताओ का ऐतिहासिक स्वागत सम्मान किया।तथा महात्मा गांधी प्रतिमा से केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड तक पदयात्रा की।

महिलाओं की उपस्थिति और उत्साह को देखकर राहुल गांधी समेत वरिष्ठ पदाधिकारी विधायक सभी ने रानी चौहान को बधाई दिया,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान ने बताया की राहुल गांधी के आगमन ने शहर में नया बदलाव लाया ,उनके लिये जो गलत बाते और विचार को भाजपा के द्वारा बताया जाता है वो कितना गलत है आज सभी ने उन्हें नजदीक से देखकर उनकी सुलझी हुई बातें सुनकर नया अनुभव किया ,निश्चित ही आगामी दिनों कांग्रेस पार्टी में लोग जुड़ेंगे और लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतकर केंद्र में सरकार बनायेगे।
महिला कांग्रेस से ब्लॉक अध्यक्ष अंतर्गत अरुणा चौहान ,सरस्वती भगत एवं सुरजीत कौर मीडिया प्रभारी उर्मिला लकड़ा उपाध्यक्ष,रेखा वैष्णव उपाध्यक्ष,पिंकी बेगम उपाध्यक्ष पद्मा चौहान उपाध्यक्ष सायरा बेगम उपाध्यक्ष,जम्बोवती चौहान उपाध्यक्ष,श्रीमती गायत्री सिंह उपाध्यक्ष, सत्यवती पटेल उपाध्यक्ष किरण बरेठ महामंत्री, सरस्वती साहू,सद्भावना सिंह,श्यामा सिंह कोषाध्यक्ष सुनीता मिंज,विजया अजगल्ले,पिंकी यादव,सरोजनी साहू,महासचिव पल्लवी महंत सारिका चौहान, रजनी चौहान,विमला यादव,कृष्णा चौहान,
सह-सचिव बारसुन बेग,अप्सरी बेगम,राधा साहू,सरला तिवारी, तथा सदस्यो में श्रीमती खीर बाई चौहान,पूर्णिमा गांधी,सरोजनी उरांव, गीता तिकी,सीमा तिकी,रजनी चौहान, सरिता लकड़ा,पीली शर्मा,जानकी यादव,लक्ष्मीन यादव,गंगा बाई महिलांगे, गंगा आदित्य,कांति जायसवा, तुलसी चौहान,उमा महंत, गड़िया महंत,रोशनी महंत,रुखमणी, कुन्ती वैष्ण,बोंदा ,श्यामप्यारी महंत एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button