“गुरु के भेष में राक्षस, नौवीं की अबोध छात्रा पर बरसाया हवस का क्रूर कहर”

Spread the love

शिक्षक बना हैवान 9 वी की छात्रा को बनाया हवस का शिकार.. पहे पूरी खबर..!!

जी.पी.एम – जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां आत्मानंद स्कूल में पढ़ रही 9 वी कक्षा की छात्रा से अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है जिसमें स्कूल का ही एक शिक्षक समेत दो लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके अलावा एक अन्य युवक पर भी छात्रा ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामला तब उजागर हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। पीड़िता ने जब अपने परिवार को इस बारे में बताया तो परिजनों ने तत्काल मरवाही और पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *