रायगढ़

रायगढ़ में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: स्कूटी सवार बदमाश ने दादी के गले से सोने की चेन झपटी, शक के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में!!

Spread the love

पोती ने थाने में दी शिकायत, आरोपी ने खुद को राकेश तिवारी बताया और मोबाइल नंबर भी दिया; पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा, 5-6 ग्राम सोने की चेन की तलाश जारी..

रायगढ़@टक्कर न्यूज :- रायगढ़ शहर में आज सुबह करीब 11:50 बजे एक दिल दहला देने वाली चेन स्नैचिंग की घटना हुई। पंजरी प्लांट पुल के नीचे पैदल चल रही 18 वर्षीय युवती और उनकी दादी रामकुंवर निषाद पर स्कूटी सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दादी के गले से सोने की चेन झपट ली।

प्रार्थी युवती ने चक्रधर नगर थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि वह और उनकी दादी कंपनी की बस से रायगढ़ पहुंची थीं। सिग्नल चौक से उतरकर दोनों पैदल पुल के नीचे से जा रही थीं, तभी स्कूटी सवार बदमाश ने अचानक दादी का गला पकड़कर चेन खींच ली और भाग गया।

युवती ने घटनास्थल पर बदमाश से पूछताछ की, तो उसने खुद को राकेश तिवारी बताया और मोबाइल नंबर 9752608783 दिया। उसने पुलिस का नाम लेकर जांच की बात कही और चेन लेकर फरार हो गया। चेन की अनुमानित 5 से 6 ग्राम सोने की बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने शक के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। चेन बरामदगी और आरोपी की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है।

यह घटना शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। चक्रधर नगर थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई का दावा किया है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button