रायगढ़: कोतवाली पुलिस की ‘नींद’ में चोरों की मौज, चक्रधरनगर टीम ने दबोचे शातिर स्कूटी चोर!

Spread the love

अपने आस पास की छोटी बड़ी खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:.7898273316

रायगढ़@टक्कर न्यूज :- शहर में बाइक चोरी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस की सख्त पेट्रोलिंग और हाई-रिस्क इलाकों में निगरानी का नामोनिशान नहीं है। जहां चोर खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं, वहां कोतवाली पुलिस की नाकामी साफ नजर आ रही है।

कुछ दिनों पहले ही एक पीड़ित ने कोतवाली थाने में सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। उधर, चक्रधरनगर पुलिस की सक्रिय टीम ने शहर पेट्रोलिंग करते वक्त शक के आधार पर दो युवकों को रोककर पूछताछ शुरू की। जब जवाब संतोषजनक नहीं मिले तो दस्तावेज मांगे गए। आरोपी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। गहन जांच में खुलासा हुआ कि यह वही चोरी की एक्टिवा है, जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज है।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चक्रधरनगर पुलिस की टीम कितनी चुस्त-दुरुस्त और संवेदनशील है, जबकि कोतवाली थाना चोरों को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। शहरवासियों में आक्रोश है कि आखिर कब तक पुलिस की लापरवाही के चलते उनकी गाड़ियां चोरी होती रहेंगी?

पुलिस प्रशासन से सवाल है – क्या कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ाई जाएगी, या चोरों को खुली छूट मिलती रहेगी? पीड़ितों की सुरक्षा और अपराधियों पर शिकंजा कसना अब पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। (पुलिस जल्द करेगी इस मामले का खुलासा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *