Uncategorized

रमेश साहू हो सकते है कोटा से फ़ाइनल कांग्रेस का प्रत्याशी चयन अंतिम दौर में

Spread the love


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द जारी कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम जारी किया जा सकते हैं, जिनमें अधिकतर मंत्री वर्तमान विधायक और कुछ हारी वाली सीटे शामिल है छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जोरशोर से तैयारियों में जुटी है. बेहतर चुनावी नतीजों हासिल करने के लिए सभी सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर गहन मंथन जारी है. हालांकि टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में लंबी खींचतान चल रही है. यही वजह है कि प्रत्याशियों की सूची रायपुर से न होकर दिल्ली हेड ऑफिस से तय होगी, इसको लेकर कुछ और अधिक वक्त लग सकता है बात करे अगर कोटा विधानसभा कि तो आज़ादी के बाद से ये सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है 2018 के चुनाव में अजीत जोगी की पत्नी नई पार्टी के सिंबाल पर चुनाव जीत कर सबको चौका दिया था लगातार दो चुनावों में भाजपा के काशीराम साहू उनसे कम मार्जिन में चुनाव हारे है कोटा में साहू समाज की अच्छी ख़ासी उपस्थिति को नहीं नकारा जा सकता यंहा के साहू समाज के लोग पारंपरिक रूप से हमेशा कांग्रेस को वोट करते आये है इसी लिहाज़ से कांग्रेस ने इस वर्ग पर अपना दांव खेल सकती है और टिकट कि दावेदारी में पेंड्रा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लगातार तीन बार से पार्षद कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग ज़िलाध्यक्ष रमेश साहू का नाम प्रमुखता से सामने आया है सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने कोटा से रमेश साहू को प्रत्याशी बनाने का मन बना सकती है रमेश साहू पेंड्रा के साथ गौरैला और पूरे विधानसभा में प्रचलित नेता के तौर पर सबकी पसंद बने हुए है समाज के साथ साथ सभी वर्गों में उनकी कार्यशैली के कारण उनकी लोकप्रियता बनी हुई है अब टिकट तक सभी का इंतज़ार बना रहेगा देखते है ऊँठ किस करवट बैठता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button