गोवा में आयोजित नेशनल एडवेंचर कैंप में जीपीएम जिले के चार स्काउट एवं गाइड का रहा उत्कृष्ठ प्रदर्शन

Spread the love


कलेक्टर ने चारो स्काउट एवं गाइड को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की



भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में 22 से 26 अगस्त तक गोवा राज्य के निर्मल नेचर कैंप में आयोजित नेशनल एडवेंचर कैंप में छत्तीसगढ़ के 141 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 4 विद्यार्थी शामिल हैं। नेशनल कैंप में प्रदेश के विद्यार्थियों सहित जीपीएम जिले के स्काउट एवं गाइड का उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा। इस कैंप का प्रमुख उद्देश्य पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन था। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज कलेक्ट्रेट में विश्व साक्षरता दिवस पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नेशनल कैंप में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से 2 स्काउट जॉय फ्रांसिस एवम स्वरित संत मसीह और 2 गाइड भाग्यश्री कोशले एवम तनु राठौर ने हिस्सा लिया और श्रेष्ठ प्रदर्शन से प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर अर्चना सैमुअल मसीह डीओसी गाइड एवं ऐशले कैनेथ डगलस एडीओसी स्काउट भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *