Uncategorized

मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी कौशल्या साय बहन सुशीला साय के मायके पोंगरो में आगमन पर ग्रामीण हुए गदगद

Spread the love


लड्डु से तौलकर नाच गाने के साथ फटाखे फोड़कर किया भव्य स्वागत


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय बड़ी दीदी सुशीला साय का आगमन अपने मायके पोंगरो आगमन हुआ । पति विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के पश्चात् प्रथम मायके आगमन का जिस पर पूरे ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत समारोह रखा गया बाजे गाजे सुवानृत्य सामुहिक नृत्य के द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रस्तुति क्षेत्र वासियों के द्वारा कर स्वागत अभिनंदन किया गया । पूरे गांव में खुशी में लड्डू बांटे गए। खास बात ये रही की तीनों भाई-बहन का एक मंच पर स्वागत किया गया। सबसे बड़ी दीदी श्रीमती सुशीला साय,मंझली दीदी कौशल्या साय छोटे भाई प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, तीनों भाई-बहन को एक साथ देख गांव की जनता के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। गांव वालों का कहना है की ये परिवार काफी संघर्षपूर्ण समय को पार करके आज सभी बहनों के साथ भाई ने अपना  मुकाम हासिल कर लिए हैं। संघर्ष के समय को याद आज के समय को देखकर आमजनमानष के आंखों में खुशी के आंसू छलके रहे थे। स्वागत समारोह में भाजपा मंडल कांसाबेल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही। कौशल्या साय एवं सुशीला साय के स्वागत के लिए क्षेत्र के देवतुल्य आमजनमानष का जनसैलाब उमड़ पड़ा । सभी ग्रामीणों ने अपने घर की दोनो  बेटियों का नाच गाने के साथ स्वागत किया इससे पता चलता है की इनके लिए गांव के लोगों में कितना प्यार है। इस स्वागत समारोह में जो प्यार और सम्मान मिला इस पर सालिक साय के दोनों बड़ी दीदी ने क्षेत्र वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। एवं जनसेवक सालिक साय ने पूरे भारतीय जनता पार्टी मंडल कांसाबेल एवं क्षेत्र के देवतुल्य आमजनमानष को भी नंदन वंदन करते हुए आभार व्यक्त किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button