ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल और नगदी जब्त

Spread the love

अर्जुनी थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी मोबाइल के माध्यम से आईपीएल

धमतरी : आईपीएल शुरू होते ही धमतरी में सटोरिये एक्टिव हो जाते हैं। धमतरी में हर साल क्रिकेट सट्टा का कारोबार जमकर चलता है। पुलिस की टीम भी लगातार सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी सटोरियों में कोई खौफ नजर नहीं आता। जेल से बाहर आते ही सटोरिये फिर से सट्टा संचालित करने में लग जाते हैं। पुलिस टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जब्त किए ये समान
मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुनी थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 हजार रुपए नगद दो मोबाइल और एक बाइक जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि ग्राम तेलीनसत्ती के पास एक युवक के द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खेलाने की सुचना मिली थी। जिस पर सायबर सेल और अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे युवक को धर दबोचा। वहीं पुलिस ने आरोपी सागर चावला के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

The post ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल और नगदी जब्त appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *