रायगढ़

कोसमनारा बाबा धाम पर लगे अश्लीलता के आरोप: इंस्टाग्राम पर बच्ची से अश्लीलता का वीडियो वायरल, समिति ने लगाए झूठे बदनामी के इल्जाम!!

अपने आस पास की छोटी बड़ी खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 7898273316

Spread the love

अपने आस पास की छोटी बड़ी खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 7898273316

रायगढ़@टक्कर न्यूज :- रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध कोसमनारा बाबा धाम में हंगामा मच गया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में बाबा पर बच्ची के साथ अश्लीलता के गंभीर आरोप लगाए जाने से मंदिर समिति के सदस्य भड़क उठे हैं। समिति ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और बदनामी की साजिश बताते हुए आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।मामले की शुरुआत तब हुई जब सरोज कुमार व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि बाबा ने एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत की है। इस वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी और आस्था से जुड़े लोगों में गुस्सा भड़क उठा।

समिति के प्रमुख सदस्य मुकेश शर्मा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ये सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। यह बाबा धाम की प्रतिष्ठा को खराब करने और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश है। हम इस मामले को लेकर जल्द ही समिति की बैठक बुलाएंगे, जहां सरोज कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर चर्चा होगी।”

शर्मा ने आगे जोड़ा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही ऐसी अफवाहों से धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचती है और समाज में अराजकता फैलती है। उन्होंने पुलिस और संबंधित अधिकारियों से इसकी जांच की मांग भी की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोसमनारा बाबा धाम सालों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है और ऐसे आरोपों से इलाके में तनाव का माहौल बन सकता है। पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जांच जल्द शुरू होने की संभावना है।

समिति ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और बाबा धाम की पवित्रता बनाए रखें। मामले की आगे की जांच से ही सच्चाई सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button