Uncategorized

विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश जालान भाजपा में शामिल..

Spread the love


गौरेला पेंड्रा मरवाही विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश जालान ने अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जालान को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन  पवन साय, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाला कौशिक, विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के समक्ष रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में उन्हें सदस्यता दिलाई। राजेश जालान के साथ उनके 21 साथियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बता दे कि राजेश जालान 8 वर्षों तक विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रहे हैं साथ ही वे वर्तमान में संघ के सक्रिय सदस्य हैं। हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर वह हमेशा प्रखर रहे हैं और एक कट्टर हिंदूवादी नेता के रूप में जिले में उनकी एक अलग पहचान है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजेश जालान ने कहा कि भाजपा सरकार ने भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण का सपना पूरा किया है। इससे प्रभावित होकर मैं भाजपा में आया हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मोदी गारंटी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार की महतारी वंदन योजना, गरीब व्यक्तियों के लिए 18 लाख आवास,श्री राम लाल दर्शन योजना सहित अन्य जनहितैषी व सर्वहारा वर्ग के लिए शुरू की गई योजनाओं ने मुझे प्रभावित किया है।

पार्टी में शामिल होने वाले में प्रमुख रूप से अरविंद नामदेव, रविशंकर साहू, प्रकाश साहू, शिवम गुप्ता, नरेश श्रीवास, रवि अग्निहोत्री, कलम उइके, रितेश साहू, अमर साहू, पियूष दिवेदी, रामसलोने पांडे, मनीष पांडे, हरीश , बबलू, विक्की गुप्ता, हर्षित नामदेव, आकाश यादव, सुनील राठौर, कमल आर्मी, साहिल पुरी सहित विकास साहू  ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button