ब्रेकिंग न्यूज

Bharat Band : 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान, किसान आंदोलन के बीच जानें किसने किया देशव्यापी हड़ताल का आह्वान..!!

Spread the love

16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान, किसान आंदोलन के बीच जानें किसने किया देशव्यापी हड़ताल का आह्वान..!!

रायगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को हुए केंद्र के साथ आधी रात तक चली बैठक बेनतीजा रही। बैठक के बाद मंगलवार को किसानों ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बॉर्डर पर रोक दिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने किसान के जत्थे पर आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प भी हुई। इस घटना में कई लोगों की घायल होने की भी खबर है। जिसके बाद अब किसानों ने एक बड़ा आंदोलन का ऐलान किया है। 16 फरवरी को देश भर में ‘भारत बंद’ का आह्वान है। इस बंद का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किया गया है। साथ ही किसानों ने गुरुवार को पंजाब में रेल रोकने और टोल प्लाजा बंद का फैसला लिया है। कल यानी कि 15 फरवरी को पंजाब के सभी टोल प्लाजा को 3 घंटे के लिए फ्री कर दिया है। बताया जा रहा है कि कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री रहेंगे। यह बैठक जालंधर के देश भगत मेमोरियल हॉल में हुई, जिसमें रुलदू सिंह मानसा, बलबीर सिंह राजेवाल समेत कई बड़े किसान नेता शामिल हुए हैं। बैठक के दौरान बड़े फैसले लिए गए हैं।

किसान कल 12 बजे से लेकर 4 बजे तक रोकेंगे ट्रेन

भारतीय किसान यूनियन उगराहा के प्रमुख जोगिंदर सिंह उगराहा ने बताया कि कल यानी गुरुवार को रेल रोकेंगे। केंद्र और हरियाणा सरकार ने ऐसे बंदोबस्त किए हैं, जैसे यह दिल्ली नहीं, बल्कि भारत-पाक बॉर्डर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button