Uncategorized

शरबती देवी बनारसी दास फरमानिया ट्रस्ट ने स्कूलों में गर्म कपड़े वितरित किए

Spread the love



पेंड्रा –
शरबती देवी बनारसी दास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने क्षेत्र के कई स्कूलों में गर्म कपड़े वितरित किए। यह गर्म कपड़े
शासकीय प्राथमिक शाला चितवाही टोला, प्राथमिक शाला डुमरिया, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सरखोर, प्राथमिक शाला सरखोर, शासकीय हाई स्कूल सरखोर, प्राथमिक शाला पनकोटा, पूर्व माध्यमिक शाला दर्रीपारा, पनकोटा, शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला लाटा, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला बस्ती और वासुदेव संस्कृत विद्यापीठ अड़भार में वितरित किये गए। स्कूली बच्चों के चेहरे पर नये कपडे मिलने के बाद खुशी छा गई।
इसके पूर्व प्राथमिक शाला बंधी, प्राथमिक शाला सेमरपारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंधी, प्राथमिक शाला पिपलामार, माध्यमिक शाला पिपलामार, शासकीय प्राथमिक शाला पंडरीखार और टिकर कला में पढ़ रहे बच्चों को भी गर्म कपडे स्वेटर दिए गए थे। आपको बता दें कि शरबती देवी फरमानिया ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। इसी के तहत इस वर्ष भी स्कूल के बच्चों को गर्म कपड़े वितरित करने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें काफी बच्चों को गर्म कपड़े, सैण्डल, मोज़े आदि दिए गए है । स्कूल के शिक्षकों ने ट्रस्ट को धन्यवाद दिया। इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से समाजसेवी सत्य प्रकाश फरमानिया मौजूद रहे, जिनकी ओर से स्कूली बच्चों को उक्त सामग्री प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button