Raigarh : फेसबुक पर मां दुर्गा को लेकर विवादित पोस्ट से हिंदू समाज में आक्रोश, जानें ऐसा क्या है उस पोस्ट में…

Spread the love

एक युवक द्वारा मां दुर्गा और हिंदू आस्था को लेकर फेसबुक पोस्ट व कमेंट से हिन्दू समाज में आक्रोश देखा गया। रायगढ़ में पुलिस को हिंदू संगठन के ज्ञापन के बाद युवक पर केस दर्ज करने को कहा।

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर के एक युवक द्वारा फेसबुक पोस्ट व कमेंट को लेकर हिन्दू समाज का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार देर रात को लोग कोतरा रोड पर एकत्रित हुए और थाना कोतरा रोड थाना पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम से ज्ञापन दिया एवं कार्रवाई की मांग की गई।

जानकारी के अनुसार करीब 17 अक्टूबर को ज्वाइन बामसेफ जो पोस्ट डाला जिसको नरेंद्र बंजारे नमक युवक ने किया था शेयर कलकता के फेमस शोभा बाजार को लेकर हिंदू धर्म पर फेसबुक पर डालते हुए लिखा था की।

दुर्गा आठ हाथ को नही बल्कि दो ही हाथ की थी और दुर्गा का जन्म कलकता के सोनागाछी वैश्यालय में हुआ था इस टाइप के अन्य पोस्ट भी किया।

जिस पर समाजसेवी गोपाल सिंह ठाकुर ने अपनी टीम वह रायगढ़ अमितेश गर्ग वाह रायगढ़ नगर की भी टीम को सूचना दिया वह इसका विरोध किया, तो युवक ने कमेंट में लिखा कि मां दुर्गा ईश्वर वह मां की रूप है, लेकिन पत्थरों की ये मूर्तियां ब्राह्मणों की दुकानें हैं। जिस पर हिंदू समाज के लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि युवक द्वारा कुछ घंटों तक पोस्ट पर जवाब नही दिया गया था। लेकिन हिंदू संगठन से जुड़े लोग थाने पहुंचे और युवक पर केस दर्ज करने की मांग की।

पुलिस को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि फेसबुक पर तरवि को ज्वाइन बामसेफ व्यक्ति द्वारा डाला गया था। जो आस्था वर्षों से चली आ रही परंपरा का मजाक बनाया है। हिंदू संगठन के लोगों ने मांग की कि ऐसे लोगों पर कठोर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर की जाए। ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों एवं हिन्दू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत करने वाले धर्म विरोधी विचारधारा के लोगों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *