राशन वितरण में अनियमितता : समय पर नहीं होता वितरण, नाराज हितग्राहियों ने …

Spread the love



गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी राशन दुकानों में आधा-अधूरा अनाज बांटा जा रहा है तो कहीं पर चावल को किराना स्टोर में खपाया जा रहा है। जिले के कोटमी कला में एक बार फिर राशन वितरण में अनियमितता सामने आई है,

दरअसल जिले के कोटमी कला राशन दुकान में संचालक की तानाशाही का भुगतान भोले भाले ग्रामीणों को करना पड़ रहा है, यहां पर चावल वितरण में हितग्राही को एक साल से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ग्राम पंचायत कोटमी कला के राशन दुकान में शासन के नियम अनुसार सही समय पर चावल का वितरण नही किया जाता है, चावल समय पर नहीं मिलने से गरीब हितग्राहियों को आए दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, यहाँ पर आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों का शोषण किया जा रहा है,

शासन के नियम अनुसार समिति को राशन का वितरण छुट्टी को छोड़कर बाकी दिन 10:30 बजे से 4:30 बजे तक करना होता है, लेकिन यहां तो कभी सुबह 7:00 बजे खोल कर 8:00 बजे बंद कर दिया जाता है या फिर छुट्टी के दिन बुलाकर हफ्ते में केवल एक दिन वितरण कर बाकी दिन बंद कर दिया जा जाता है ,बता दे की राशन दुकान का संचालन देवरी कला की एक समिति के द्वारा किया जाता है , यहां पर चावल वितरण का कार्य सिम्मी द्वारा दिया जाता है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *