Uncategorized

महतारी वंदन योजना की शानदार शुरुआत

Spread the love


मरवाही: छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा सरकार घोषणा पत्र में किए गए अपने वादों को पूरा करते जा रही है।।
इसी क्रम में आज विष्णु देव साय सरकार ने महतारी वंदन योजना का आगाज कर दिया है।।
इस योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को उनके खातों में सीधे सरकार के द्वारा₹12000 डाले जाएंगे,
इस अनुपम योजना से महिलाएं सीधे लाभान्वित होंगी।।
साय सरकार का यह कदम महिला स्वालंबन के क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के रूप में देखा जा सकता है ।।
आज ग्राम पंचायत मरवाही में महतारी वंदन योजना की शुरुआत अनूठे रूप में की गई जहां सरपंच प्रियदर्शिनी सिंह नहरेल एवं ग्राम पंचायत के पंच एवं सचिव की उपस्थिति में महतारी बंधन योजना का फॉर्म भरने वाली महिलाओं को पुष्प वर्षा आरती टीका एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।।
उपस्थित राजस्व अधिकारी नायब तहसीलदार रवि भोजवानी ने स्वयं महिलाओं से फार्म संकलन किया।।
नायब तहसीलदार रवि भोजवानी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के द्वारा आप लोगों को दी जा रही इस राशि से निश्चित ही आपकी जीवनचर्या में बदलाव लाएगा इस राशि का आप सदुपयोग करें और इस योजना हेतु अन्य बहनों को भी जागृत एवम उत्साहित करें।।
ग्राम पंचायत मरवाही की सरपंच प्रियदर्शनी सिंह नहरेल ने छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को दिए जाने इस सम्मान राशि से हमारी बहनें सशक्त और स्वावलंबी बनेंगी।।
पंचायत का यह प्रयास राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में जिस प्रकार से महिलाओं को उत्साहित कर रहा था वह देखने योग्य था।।
नायब तहसीलदार रवि भोजवानी ने पंचायत परिवार एवं सरपंच का आभार व्यक्त किया तथा महतारी बंधन की शुरुआत अनूठे रूप से करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।।
महतारी वंदन योजना हेतु महिला स्व सहायता समूह बिहान से जुड़ी हुई महिलाओं के द्वारा काउंटर लगाकर महतारी बंधन फॉर्म भरने के लिए समस्त महिलाओं का सहयोग किया जा रहा है इस हेतु पंचायत द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है।।
महतारी वंदन योजना के शुभारंभ में नायब तहसीलदार रवि भोजवानी सरपंच प्रियदर्शनी सिंह नहरेल के अलावा सचिव राजेश सुमन,रोजगार सहायक हुमा खान,पटवारी श्री बांधव,योगेन्द्र सिंह नहरेल,शमीम शेख,रामकली,राकेश यादव,रमेश पूरी,अरविंद चंद्रा, लल्ला चंद्रा सहित उपस्थित अन्य पंचायत सदस्यो ने सहयोग किया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button