Uncategorized

राम मंदिर स्थापना के उपलक्ष्य में पेंड्रा के साहू परिवार ने जरूरत मंद बच्चो को किया गर्म कपड़े वितरण

Spread the love


जनपद क्षेत्र पेण्ड्रा अंर्तगत जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायत पीथमपुर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय मे बढ़ती ठंड को देखते हुए राम मंदिर स्थापना के उपलक्ष पर साहू परिवार द्वारा स्कूली बच्चों को स्वटेर बाटे गए, इसमे सर्वप्रथम आए हुए साहू परिवार एवं जनजाति सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन श्रीवास का स्वागत बच्चो एवं विद्यालय परिवार द्वारा किया गया| उसके बाद बच्चों द्वारा भक्तिमय एवं देश भक्ति गानों की प्रस्तुति दी गई..वही साहू परिवार की मुखिया श्रीमति आशा सुरेश साहू द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. शिक्षाविद एवं जनजाति सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन श्रीवास जी ने स्कूली बच्चो को पढ़ाई के महत्व पर चर्चा करते हुए पढ़ाई करने के तरीकों एवं नैतिक मूल्यों पर बच्चों से चर्चा की । सुमीत साहू ने भी अपने विचार रखते हुए कहा की प्राइमरी और मिडिल क्लास के बच्चों को पढ़ाना ही सबसे कठिन काम..इसी समय बच्चो का बौद्धिक विकास होता हैं.. बच्चों को पढ़ाई से जोड़ना..पढ़ने की ललक पैदा करना सुमीत ने कहा कुछ शिक्षक बहुत मेहनत करते है अपना शत प्रतिशत देते है ऐसे शिक्षकों और गुरुजनों को मैं साधुवाद देता हूं..इस कार्यक्रम में साहू परिवार से सौरभ साहू निकिता साहू आंकिता साहू तथा विद्यालय परिवार से सुरेशसाहू जी , श्रीमती सीता साहू जी , श्री सुनील कुमार सोनी जी प्रधान पाठक श्री मनहरण पैकरा जी , योगेश साहू जी.. उपस्थित थे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button