Uncategorized

हितानंद ने मुख्यमंत्री साय से कोरबा में पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार का किया अनुरोध

Spread the love


कोरबा:- नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल ने नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के संबंध में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।

नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद ने लिखा है कि नगर पालिका निगम क्षेत्र कोरबा विशेष रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ औद्योगिक क्षेत्र भी है, यहां भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है।जिसमें पशु भी बड़ी तादाद में दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र में पशुपालकों की उन्नति एवं सुविध हेतु नेता प्रतिपक्ष ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से अनुरोध किया है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका निगम क्षेत्र अंतर्गत दर्री एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र हैं जहाँ पशु चिकित्सा सेवा का विस्तार किया नितांत आवश्यक है। उन्होंने इस क्षेत्र के पशु औषधालय का उन्नयन कर पशु चिकित्सालय बनाये जाने का अनुरोध किया है। इसी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से बाल्को नगर के औद्योगिक क्षेत्र में पशुपालकों की सुविधा के लिए नवीन पशु चिकित्सालय खोले जाने अनुरोध किया है, उन्होंने नगर पालिक निगम कोरबा के चाम्पा की ओर अंतिम छोर पर नवीन पशु औषधालय स्वीकृत करने के साथ ही नगर पालिक निगम क्षेत्र की अधिकांश संस्थानों में डीएमएफ मद से पशु चिकित्सको एवं AVFO की भर्ती किए जाने का अनुरोध मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से किया है।

उन्होंने लिखा है कि इससे न केवल पशुपालकों को सुविधा मिलेगी अपितु जिले के पशु चिकित्सा में डिप्लोमा धारित युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button