अधूरा सड़क, एवं नाली निर्माण पूरा नहीं होने पर वार्ड नंबर 25 विनोबानगर के निवासी करेंगे पूर्ण चुनाव बहिष्कार
विदित है कि दो माह पूर्व विनोबानगर वार्ड नंबर 24 एवं 25 के निवासीगण सड़क का वर्क आर्डर हो जाने के बाद मटेरियल गिरने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं होने के विरोध में बोईरदादर के मुख्य मार्ग में एक सूत्रीय मांग को लेकर टेंट लगाकर धरना पर बैठे थे,








जिसके तुरन्त बाद प्रशासन लंबे नींद से जगा, एवं सड़क निर्माण 2 दिन में प्रारंभ कर दिया गया, किंतु वर्तमान में निगम द्वारा सड़क को अधूरा छोड़कर काम रोक दिया गया है, जिसके वजह से विनोबानगर वासियों को आने जाने में बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है, किसी भी जनप्रतिनिधि को पूछने पर ढंग से जवाब नही देता हैं। अब विनोबानगरवासी एक होकर कलेक्टर महोदय एवं नगर निगम आयुक्त मिलकर अपनी बात रख ज्ञापन देंगे एवं निश्चित समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर पूरे विनोबा नगरवासी विधानसभा चुनाव 2023 का पूर्ण बहिष्कार करेंगे,
वार्डवासियों ने लंबित मुद्दो सड़क, नालियों निर्माण, बीच सड़क में स्थित बिजली के खंभों को हटवाने वार्डवासियों ने अपना खुद का शारदा युवा विकास समिति का गठन किया है।

शारदा युवा विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्ति उप निरीक्षक जयमंगल पटेल को चुना गया, वही प्रेम साहू को उपाध्यक्ष नीलिमा साहू को महिला उपाध्यक्ष, रूपेंद्र साहू को सचिव, सरोज यादव सहसचिव, रुपा साहू सहसचिव प्रदीप ईजारदार मीडिया प्रभारी, एवं मोहनलाल यादव को कोषाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया, उक्त समिति का मुख्य कार्य विनोबा नगर के अधूरे एवं कच्ची रोड का निर्माण करवाना कच्ची नाली एवं अधूरे नाली का निर्माण करवाना विनोबा नगर को किसी एक वार्ड में करवाना इसी तरह पूनम ईजारदार घर के सामने स्थित खाली नजूल जमीन को भू माफिया से मुक्त करवाकर मंगल भवन या सामुदायिक भवन बनवाना, जिससे विनोबा नगर के लोगो किसी धार्मिक, फंक्शन कार्य में राहत मिल सके, इसी तरह विनोबा नगर में स्थित बालसमुंद तालाब को अतिक्रमण मुक्त करना, विनोबा नगर में साफ सफाई के साथ-साथ लोगों को कचरा- कचरा लेने वाले या मणिकांचन केंद्र में फेंकने हेतु जागरूक करना हैं और विनोबानगर को एक आदर्श मोहल्ला बनाना हैं जिसके लिए सारे विनोबानगर वासी आपस में एक होकर सहयोग कर रहे है जिसका ताजा उदारहण श्रीमती गुलाब निषाद, पुतलीबाई इजारदार, श्रीमती शारदा पटेल एवं जगदीश चंद्रा हैं जिन्होंने अपना घर तुड़वाकर रोड चौड़ीकरण में अपना सहयोग दिया, किंतु जैसे हर मोहल्ले में कोई न कोई अपवाद होता है वैसे ही यहां भी चार परिवारों द्वारा रोड के जमीन में कब्जा कर मकान निर्माण कराया गया है, और ना ही मोहल्ले के किसी कार्य में सहयोग करते हैं, राजनीति पार्टी से जुड़े होने के कारण इनकी दबंगई इतनी हो गई है की मोहल्ले वालों को हाथ पैर तोड़ने की धमकी देते हैं, और बीच सड़क में अपना कार, कभी ईट, बालू, घर के मिट्टी का मलवा डाल देते है, जो अब मोहल्लेवासियों के लिए नासूर बन चुके हैं।



