CG चुनाव 2023

कोल सम राज्य में कब्जे की खूनी होड़ सीमावर्ती इलाके में खुलेआम खेला गया दहशत का खेल

Spread the love


कोल माफियाओं के बीच उपजा आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदला

रायगढ़/सुंदरगढ़ :- जिले से लगे उड़ीसा राज्य के सुंदरगढ़ जिले अंतर्गत हिमगिर थाना क्षेत्र के गर्जनबहाल कोलवाशरी में मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में इतनी भयानक मारपीट हुई कि जिसकी हनक रायगढ़ शहर के गलियारों तक गूंज गई।

मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब 5 बजे रायगढ़ शहर से करीब 60/65 km दूर उड़ीसा के गर्जन बहाल कोल एरिया में स्थिति भाटिया कोल वाशरी के आसपास 30 नग चार पहिया वाहनों में सवार होकर  करीब 100 की संख्या में एक कोल माफिया गिरोह के हथियार बंद  गुण्डों ने सुनियोजित हमला बोल दिया। स्थानीय लोगों के बताए अनुसार दूसरा गिरोह जब तक कुछ समझ पाता तब तक हमलावर समूह ने दहशत का वो नंगा खेल खेला की जिसकी सूचना मिलते ही एसपी सुंदर गढ़ को मोर्चा सम्हालने आना पड़ा। इधर हमले और बचाव की कवायद में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई।  वहीं घटना के दौरान एक पक्ष के लोगों ने बेखौफ कई राउंड फायरिंग भी की। जिसका निशान वहां खड़ी गाड़ियों को बाडी  में देखने को मिला। इधर घटना कारित कर मौके से फरार हुए गुंडा तत्वों के तार शहर के बड़े कोल कारोबारी से जुड़ने की सूचना शहर के गलियारों तक आ  पहुंची। सूचना यह भी मिली कि कोल साम्राज्य में एक तरफा कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में जहां एक दर्जन लोग चोटिल हुए तो उनमें से छः को ज्यादा चोटें आईं वही एक की हालत बेहद गंभीर होने की पुष्टि हुई। यद्यपि आपसी विवाद वाले दोनो पक्ष रायगढ़ जिले/शहर के ही रहने वाले है और उड़ीसा के इस कोल माइंस से स्थानीय उद्योगों को कोल सप्लाई का काम करते हैं। इस कारोबार में इतनी अकूत कमाई है कि कोई भी किसी की भी हत्या करने या नुकसान पहुंचाने से नही चुकता। हालाकि ऐसी तमाम घटनाओं में पुलिस प्रशासन की कार्यवाही अब तक खाना पूर्ति तक ही सीमित रहती रही है। क्योंकि कोल के काले कारोबार से जुड़े लोगों की राजनीतिक रशुख काफी ऊंची होती है। अतः स्थानीय पुलिस प्रशासन जल्दी से इनके बीच नही पड़ता है।

बहरहाल बीती रात हुई घटना की सूचना मिलते ही सुंदरगढ़ पुलिस प्रशासन हरकत में गया। उड़ीसा पुलिस ने रायगढ़ पुलिस को जानकारी देते हुए इस संगीन मामले मदद मांगी।

देर रात S.d.o.p.हिमाशु बेहरा,आदित्य महाकुर थाना प्रभारी टाउन थाना  सुंदरगढ़ पुलिस टीम के साथ देर  रात रायगढ़ में दबिश देने पहुंचे। इस दौरान आपने शहर के राजप्रीय अस्पताल में इलाज करा रहे दो घायलों का हाल चाल जाना और पूछताछ की।

बताया गया कि घटना में दोनो पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों ज्यादा चोटें आई थी। इनमे से चार घायलों का इलाज रायगढ़ शहर के अलग_अलग अस्पतालों में चल रहा था। वही दो अन्य का इलाज उड़ीसा के सुंदरगढ़ शहर के अस्पताल में किया जा रहा था। तीन घायलों ने पत्रकारों को जो जानकारी दी वो दिल दहला देने वाली थी। घायलों में एक का नाम घुआली थानी उम्र 45 साल निवासी गर्जन बहाल उड़ीसा है।जिसने अपने बयान में घटना क्रम की विस्तृत जानकारी दी है।

हालाकि दूसरे दिन सुबह यानी आज दिनांक तक घटना को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस पेशों पेश की स्थिति में थी। वहीं पूरी पश्चिमी उड़ीसा कोल क्षेत्र में घटना को लेकर भय का माहौल बन गया।

सूत्र बता रहे है मौके पर करीब 200 राउंड में गोलियां चलाई गई थी। पूरा विवाद कोल वाशरी के हस्तांतरण को लेकर उपजा था।

वही सूत्रों की माने तो उक्त घटना के दूसरे दिन शाम तक घटना कारित करने वाले करीब 17/18 असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी करने में सफल हुई हिमगीर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में लगी हुई है। वहीं दोपहर 3 बजे के आसपास घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ सुदारगढ़ पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए थे। आप सभी ने घटना का मुआयना करते हुए फारेंसिक साख्क्ष लेना शुरू किया। वही पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी हिमाशु बेहरा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि  घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध सुंदरगढ़ पुलिस कड़ी कार्यवाही करने का मन बना चुकी है।हालाकि कितने लोगों की गिरफ्तारियां की गई है और कितने लोग पकड़े जाएंगे उन पर किस तरह की धाराएं लगाइ जाएंगी यह सब कुछ उड़ीसा पुलिस के आधिकारिक बयान सामने आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन लोगों के बीच शहर के एक बड़े कोल कारोबारी के खिलाफ संगीन धाराओं में अपराध दर्ज किए जाने और उसके संभावित ठिकानों पर छापे की कार्यवाही को लेकर काफी चर्चाएं चलती दिखी।।

वहीं घायलों ने आफ कैमरा बताया कि  विवादित कोल वाशरी की देख रेख करने वाले किसी रवि गुप्ता को जान से मारने की नियत से 25/30 गाड़ियों में कोई 150 हथियार बंद लोग गर्जन बहाल कोल वाशरी पहुंचे थे,,चुकी रवि गुप्ता के मौके पर नही मिला इस पर उन हमलावर लोगों ने कर्मचारियों से जानलेवा मारपीट कर दी। वहीं दहशत फैलाने की नियत से मौके पर कई राउंड की हवाई फायरिंग भी की।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button