Uncategorized

जिला स्तरीय युवा बाल संसद प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love






राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा जिला स्तर पर युवा बाल संसद प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट पेण्ड्रा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जे.पी. पुष्प, प्राचार्य डाइट एवं अन्य अतिथियों द्वारा पूजन के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। श्री जे.पी.पुष्प. द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय लोकतंत्र के महत्व एंव स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को संसद की गरिमा एवं परंपराआंे से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस पर तम्बाकू निषेध की शपथ सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित शिक्षक, शिक्षकांे को दिलाया गया। प्रतियोगिता में चार दलों ने भाग लिया जिसमें विकासखण्ड मरवाही से सेजेज हिन्दी माध्यम सिवनी, विकासखण्ड गौरेला से मिश्रीदेवी कन्या शास उच्च. माध्य. विद्यालय गौरेला विकासखण्ड पेण्ड्रा से सेजेज हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम पेण्ड्रा के प्रतियोगी छात्र/छात्राओं के द्वारा संसद की समस्त कार्यवाहियां शपथ ग्रहण, राष्ट्रपति अभिभाषण, नये मंत्रियों का परिचय, शोक संवेदना, प्रश्नकाल, स्थगन प्रस्ताव, विशेषाधिकार, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, सदर का बहिष्कार सहित संसद में होने वाले समस्त गतिविधियों का निर्धारित 40 मिटन में प्रस्तुति दी। सर्वप्रथम सेजज अंग्रेजी माध्यम के छात्र छात्राओं द्वारा बाल संसद की कार्यवाही में शिक्षा, रेल कृषि, बिहार की समस्या, अग्निवीर योजना, पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष द्वारा प्रश्नों पर बहस प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार मिश्रीदेवी कन्या शास उच्च. माध्य. विद्यालय गौरेला के छात्राओं द्वारा लोकसभा की कार्यवाही प्रस्तुत की गई तीसरे क्रम में सेजेस सिवनी के द्वारा लोकसभा, राज्यसभा के संयुक्त बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की गई अंत में सेेजेस हिन्दी माध्यम पेण्ड्रा के प्रतिभागी छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न विषयों पर सत्त पक्ष एवं विपक्ष के बहस का प्रदर्शन किया। निर्णायक मण्डल द्वारा जिसमें डाईट पेण्ड्रा की टीम द्वारा चारों विद्यालय के प्रतिभागी छात्र/छात्राओं के प्रदर्शन का आंकलन करते हुए परिणाम प्रदाय किये जिसमें जिला मे प्रथम स्थान सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा द्वितीय स्थान सेजेस हिन्दी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा, तृतीय स्थान मिश्रीदेवी गौरेला तथा चतुर्थ स्थान सेजेस सिवनी रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री विश्वास गोवर्धन, सहायक नोडल द्वारा किया गया श्री मुकेश कोरी, सहायक नोडल के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जल एवं जानवर, एल पी डाहिरे श्रीमती आभा सिंह उप प्राचार्य डाईट पेण्ड्रा, आर.एस.एक्का सेजेस सिवनी, तथा विभिन्न विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं डाईट के स्टॉफ उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button