Uncategorized

नेशनल जिम्नास्ट सानिया वाकरे ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सकोला में फहराया तिरंगा

Spread the love




सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्राओं सहित जिमनास्टिक खिलाड़ियों का विधायक प्रणव मरपच्ची ने किया सम्मान बांटे पुरस्कार


विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं जुटाने करूंगा हर संभव प्रयास – प्रणव मरपच्ची




गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2024


मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रणव मरपच्ची ने जिले के उत्कृष्ट विद्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला में 26 जनवरी 2024 को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विद्यालय की जिमनास्टिक खिलाड़ियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कार दिया। इस अवसर पर विधायक प्रणव मरपच्ची ने कहा कि इस विद्यालय की शिक्षा,खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां उच्च स्तर की है जिससे यहां की प्रतिभाएं जिले का राज्य एवं देश में नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि इस विद्यालय में जिमनास्टिक खेल की उत्कृष्ट सुविधा सहित विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं की पूर्ति हो सके। उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों के लिए प्राचार्य सहित शिक्षकों की खूब सराहना की।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सकोला में गणतंत्र दिवस समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सकोला एवं प्राथमिक शाला सकोला के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी तथा परंपरागत प्रसाद बूंदी सेव का वितरण किया गया।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सकोला में ध्वजारोहण पांच बार नेशनल में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली विद्यालय की छात्रा सानिया वाकरे कक्षा दसवीं ने किया।
यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मरवाही क्षेत्र के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय की जिमनास्टिक की छात्राओं ने खेल प्रशिक्षक रितेश सिंह के मार्गदर्शन में जिमनास्टिक का प्रदर्शन किया जिसकी विधायक ने खूब सराहना की। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्राओं तथा नेशनल जिमनास्टिक में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को विद्यालय की ओर से विधायक जी ने प्रमाण पत्र,पुरस्कार जिसमें टी-शर्ट, एवं कंपास बॉक्स,ट्रांसपेरेंट दफ्ती इत्यादि दिए। विधायक जी ने संस्था की गतिविधियों एवं कार्यक्रम तथा सभी शिक्षकों की खूब सराहना की। विधायक प्रणव मरपच्ची ने कार्यक्रम के बाद पूरे स्कूल परिसर का अवलोकन किया। जिमनास्टिक , वॉशरूम इत्यादि कभी उन्होंने निरीक्षण किया।
छात्राओं द्वारा इस अवसर पर विधायक जी से यहां पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, स्कूल परिसर में सर्व सुविधा युक्त वॉशरूम, एवं जिम्नास्टिक खेल सामग्री की मांग की जिस विधायक जी ने यथासंभव पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी आमंत्रित अतिथियों, पंचायत प्रतिनिधियों,छात्राओं एवं स्टाफ ने चटनी एवं चावल के भोज का आनंद उठाया। प्राचार्य अक्षय नामदेव के मार्गदर्शन में आयोजित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सकोला में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सतीश शर्मा, सुनील शुक्ला नन्नू महाराज, प्रदीप श्रीवास्तव श्याम लाल श्रीवास्तव जनपद सदस्य भंवर सिंह यशवंत अर्मों शिव गुप्ता कृष्ण कुमार साहूके अलावा जिले के गणमान्य जनप्रतिनिधि पंचायत प्तिनिधि ग्रामीण जन शामिल हुए जिसे सफल बनाने के बनाने में प्रधान पाठक के आर सिंह, व्याख्याता रीता सोलंकी, अंजना खलखो, निशा पांडे,दीपाली श्रीवास, प्रीति केसरी खुशबू बघेल वंदना सिंह राणा,राज कुमार यादव रामकुमार यादव, खुशबू बघेल लोकेंद्र जायसवाल गोवर्धन यादव जागेश्वर ओट्टी रूपेश गुप्ता अमरनाथ साहू कमला यादव पुष्पा रात्रे गुरुचरण रत्नाकर प्रियंका साहू अभिषेक पैकरा शिवमंगल कुशवाहा शीतल कौशिकसुधा प्रजापति, आंचल प्रधान आंचल पेंद्रो सहित शाला परिवार के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।


*बॉक्स मेटर*


नेशनल जिम्नास्ट सानिया धाकरे को मिला विद्यालय में ध्वजारोहण का अवसर



अमूमन होता यह है कि विद्यालय में संस्था प्रमुख ध्वजारोहण करते हैं परंतु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सकोला के प्राचार्य अक्षय नामदेव ने ध्वजारोहण के समय छात्राओं को सरप्राइज करते हुए ध्वजारोहण के लिए विद्यालय के कक्षा दसवीं की छात्रा सानिया धाकरे को ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित करके सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि जब सानिया जैसी नेशनल खिलाड़ी हमारे विद्यालय में है जो विद्यालय का प्रदेश एवं देश में नाम रोशन कर रही है तब उसे ध्वजारोहण का अवसर देकर हम अपनी छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button