Uncategorized

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में कांग्रेस की प्रेसवार्ता कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा़ बीजेपी आम जनता को गुमराह करके वोट हासिल की है

Spread the love



जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में कांग्रेस की प्रेसवार्ता कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा़ बीजेपी आम जनता को गुमराह करके वोट हासिल की है ,कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल प्रेस वार्ता करते हुए कहा़ की 28 दिसंबर को कांग्रेस की 138 वी स्थापना दिवस नागपुर में मनाया जायेगा ,हमारे गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होगें ,कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना बेहद जरूरी है क्योंकि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 से लेकर 2023 तक , गांव गरीब किसान मजदूर असहाय पीड़ित वंचितों को उनका हक दिलाना रहा है
आगे वीरेंद्र सिंह ने कहा़ की बीजेपी आचार संहिता में महिलाओं को 1 हजार रु मिलेगा कह के गांव गांव महिलाओं का फ्रॉम भराई जिससे महिलाएं भी गुमराह हुई , और बीजेपी को वोट कर दी जबकि कांग्रेस 15 हजार सालाना देने की बात कही थी
एकमुश्त दो साल का बोनस का वादा कर के बीजेपी 2013 /2014 का दे रही जो पहले से मिल चुका है ,2016 /2017 का नही दे रही क्योंकि बोनस और हितग्राहियो की संख्या अधिक था ,
इससे लाखों किसान इस लाभ से वंचित हो गए
कुलमिलाकर बीजेपी आम जनता को गुमराह कर रही है
आगे बघेल ने कहा कीभाजपा सरकार के बनते ही हसदेव में वन की कटाई से इस सरकार की नीयत और भविष्य की कार्ययोजना स्पष्ट झलक है यह सरकार अडानी के लिये, अडानी के हितों के लिये चलने वाली है। इसका जनता से कुछ लेना देना नहीं है।
प्रेसवार्ता में प्रवक्ता कांग्रेस वीरेंद्र सिंह बघेल के साथ जिला उपाध्यक्ष नारायण शर्मा जिला महामंत्री राकेश मसीह और जिला सचिव शमीम सेख मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button