ब्रेकिंग न्यूज

धर्मांतरण मामले को लेकर एक और मोड आया सामने.. विवाद गहराया,भाजपा पार्षदों से मारपीट व चैन लूटने का आरोप…

Spread the love

विवाद बढ़ता देख पहुंची पुलिस, हमलावरों को गिरफ्तार किया, शाम थाने में गंभीर धाराओं के साथ दो दर्जन लोगों पर बलवा एक्ट, किडनैपैक्ट व धार्मिक एक्ट के तहत अपराध कायम..

रायगढ़.. शहर के जुटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सावित्री नगर कालोनी के पास एक अवैध निर्मित भवन में धर्मांतरण की सूचना पर घटना स्थल में पहुंचे दो भाजपा पार्षदो मुक्तिनाथ बबुआ तथा राघवन सहित हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद(बजरंग दल रायगढ़) से जुड़े अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर ईसाई धर्म प्रचारक तथा पहले से मौजूद लोगों ने अचानक हटियारो से हमला व चैन लूटने जैसी घटना को दिया अंजाम।

पीड़ित हिंदू संगठन के लोगों का कहना था कि क्षेत्र में अवैध तरीके से बने इस भवन के सीढ़ी व कॉलोनी की भूमि में धर्मांतरण का खेल काफी लंबे समय से चला रहा था जिसकी भनक मालिक को तक नही है मालिक किराया लेकर मस्त है अपने मगन में और यहां चल रहा धनमंत्रन का खेल। किराएदारो की सूचना नही दिया गया इस पर पुलिस क्या कार्यवाही करेगी किराए मालिक पर।

इस क्रम में आज जब घटना स्थल पहुंचे स्थानीय लोगो के साथ-साथ आर एस एस,हिंदु संगठन के लोगों का ईसाई समुदाय से बड़ा विवाद हो गया।

पूर्व में भी धर्मांतरण मामले को लेकर इस महिला को हुई है गिरफ्तारी

विवाद बढ़ने की सूचना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन कराने वाले एक दर्जन से भी अधिक लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से भारी मात्रा में बाईबल तथा अन्य धर्म प्रचार की किताबों के अलावा धार्मिक सामग्रियां जब्त की गई। जिसके बाद शहर के जूटमिल थाने में शिकायत के बाद एफआईआर की भी कार्रवाई की गई। शाम इस मामले में महिला पुरुषों सहित दो दर्जन अन्य अज्ञात लोगों पर भादवि की संगीन धाराओं, 147,148,149,323,153A,295A,505(2),365,506(B) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। जिसके बाद स्थानीय युवाओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं भवन में चल रहे धर्म परिवर्तन कार्यक्रम को रुकवाया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी ,जिसके बाद हिंदू समुदाय और एक धर्म विशेष समुदाय के बीच झड़प हो गई झड़प के बाद हिंदू समुदाय ने हनुमान चालीसा पढ़कर धर्म विशेष का विरोध करने लगे। जिसके बाद ईसाई समुदाय के लोगों में से महिलाओं ने विरोध कर्ता हिन्दू संगठन के लोगों पर हमला कर दिया। जिससे कुछ लोगों को चोटें भी आई।

जानकारी के अनुसार सावित्री नगर में जुनेजा ब्रदर बिल्डिंग में कथित तौर पर धर्मांतरण कराने वाले मसीही समाज में कुछ लोग ऐसे थे जो पिछले तीन साल पहले शिवम विहार कालोनी में रहकर धर्मांतरण का कार्य कर रहे थे। यहां भी स्थानीय लोगों के विरोध के बाद विवादित स्थिति निर्मित हुई थी। जिसके बाद मकान मालिक ने उक्त ईसाई धर्म प्रचारकों से अपना घर खाली करवा लिया था। यहां तक बात सीमित नहीं मकान मालिक ने तो एग्रीमेंट भी करवा रखा था जिसकी सूचना थाने में भी नहीं है क्युकी इस घटना में कुछ लोग पूर्व में भी कोतवाली छेत्र में पकड़ाए हुए है वह भी धनमंत्रण मामले में।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button