बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने धोखाधड़ी कर दूसरे के एटीएम कार्ड से निकाले हजारों रु.. 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफतार.. पढ़े पूरी खबर..!!
पुलिस ने आरोपी को 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार







रायगढ़ । कोण्डागांव जिले की विश्रामपुरी थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी करने वाले जिला सहकारी बैंक के सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है, बैंक के सुरक्षा गार्ड ने दूसरे खाता धारक के एटीएम से फर्जी तरीके से निकाले एक लाख बीस हजार रुपए। विश्रामपुरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया और न्यायिक जांच के लिए जेल भेज दिया है।
कोण्डागांव जिले की विश्रामपुरी थाना पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमति दयाबती नेताम उम्र 33 वर्ष निवासी रावसवाही बड़ेराजपुर की रहने वाली है जिसका जिला सहकारी बैंक विश्रामपुरी शाखा में खाता से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फर्जी तरीके से ए.टी.एम. कार्ड के माध्यम से 29 अगस्त से लेकर 04 सितम्बर के मध्य कुल 01 लाख 20 हजार रूपये को निकालने से प्रार्थिया ने लिखित आवेदन थाना विश्रामपुरी में दिया है। जिस पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
जिला सहकारी बैंक शाखा विश्रामपुरी में 27 अगस्त को प्रार्थिया ने नया ए.टी.एम. कार्ड बैंक से जारी करवाई थी, बंद लिफाफा में ए.टी.एम. कार्ड प्राप्त हुआ। 05 सितम्बर को उसके पति जयलाल नेताम के साथ लिफाफा को खोले तो ए.टी.एम. कार्ड नम्बर, लिफाफा मे बी.आर. कोड अलग अलग था जिस पर संदेह हुआ कि उसे गलत ए.टी.एम. कार्ड मिला है तब उसने बैंक आकर खाता एंट्री करवाने पर उसे पता चला कि लगातार छ: दिन 20–20 हजार रुपए कर कुल एक लाख बीस हजार रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिया गया है। मामला एटीएम कार्ड से पैसा निकालने फ्राड करने गंभीर प्रकृति का अपराध होने पर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश आरोपी के पता तलाश के लिए थाना विश्रामपुरी एवं सायबर सेल की 02 टीम गठित की गई, आरोपी के पता तलाश दौरान सीसीटीव्ही फुटेज, सीडीआर, भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर संदेही कैलाश प्रधान पिता कन्हैया प्रधान उम्र 35 वर्ष साकिन गुहाबोरण्ड थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जिला सहकारी बैंक में सेक्यूरीटी गार्ड विश्रामपुरी में पदस्थ रहना एवं वही पर ग्राहक को प्रदाय किया जाने वाला एटीएम कार्ड जो बंद लिफाफा में रहता था जिसे फाड़ कर उस एटीएम कार्ड एवं पिन नम्बर को निकाल कर फ्राड करना बताया। फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर1,20,000 हजार रूपये प्रार्थिया के खाता से फ्रार्ड किया है एवं आरोपी के कब्जे से 02 अन्य एटीएम कार्ड प्राप्त हुआ है। आरोपी बैंक के सुरक्षा गार्ड के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर 04 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।



