मेले में दुकान लगाकर मस्त दुकान चला रहा बिजली चोर, तड़के दोपहर विभाग ने मारा छापा तो नींद खुलते ही उड़ गए होश..

Spread the love

मारा छापा तो नींद खुलते ही उड़ गए होश..

रायगढ़ :- धरमजयगढ़ दशहरा मैदान सुरक्षा के नियमों को ताक में रखकर मीना बाजार कैंपस में अवैध हुकिंग कर बिजली की चोरी कर बिजली विभाग को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा था, वही नगर में लो वॉल्टेज का समस्या आ रहा था जिससे स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ था।

आपको बता दे की अवैध हुकिंग कर बिजली चोरी की शिकायत पर धरमजयगढ़ विद्युत मंडल के अधिकारी राजेंद्र कुजूर द्वारा अपनी टीम को लेकर दशहरा मैदान के मीना बाजार कैंपस गए जहां राजेंद्र कुजूर के बताए अनुसार कुल 9 दुकानों पर अवैध बिजली कनेक्शन पाया गया किसी में 1000 यूनिट, 950 यूनिट, 600 यूनिट बिजली खपत पाया गया वही उन्होंने बताया कि सभी दुकान संचालकों पर बिजली यूनिट का ढाई प्रशेंट बिजली बिल का फाइन लिया गया है वही कागजी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *