धन उपार्जन उपकेंद्र परासी में खाद्य बीज न मिलने से किसानों को हो रही परेशानी चिलचिलाती धूप में किसानों को अधिक दूरी तय कर लेना पड़ता है खाद बीज

Spread the love



जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही मरवाही क्षेत्र से लगा हुआ गांव ग्राम पंचायत परासी है जहा किसानों को खाद्य बीज के लिए 12 किलोमीटर दूरी तय कर खाद बीज लेने जाना पड़ता है   जिससे किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ग्रामीण किसानों का कहना है कि परासी धन उपार्जन केंद्र सिर्फ नाम का ही रह गया परासी धान उपवर्जन उप केंद्र बनाने का मतलब यह था कि किसानों की समस्याओं को कम करना
ग्रामीणों ने बताया कि परासी पंचायत से शिवानी की दूरी 10 से 12 किलोमीटर है वहीं पर परासी  धान उपवर्जन केंद्र की दूरी 1 किलोमीटर है
किसानों का कहना है कि जब परासी में धान उप केंद्र बनाया गया है तो फिर खाद बीज लेने के लिए शिवानी क्यों जाना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि वहां जाने से हमें समय तो लगता ही है और तो और खाद बीज के लिए हमें गाड़ी वाहन लेना पड़ता है जिससे हमें आर्थिक नुकसान होता है अगर खाद बीज परासी उपकेंद्र में मिलाने लगे तो ग्रामीण किसानों को थोड़ा राहत मिल जाए जिससे वह खाद बीज आसानी से प्राप्त कर सकें
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन किसानों को परासी धान उपवर्जन उप केंद्र से धान बीज कब तक उपलब्ध करवा पाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *