रायगढ़ में माँ दुर्गा की चमकदार जीवंत मूर्ति ने लूटी महफिल, गौशाला पाड़ा का 26वां दुर्गा पूजन बना चर्चा का केंद्र!!

रायगढ़ में माँ दुर्गा की चमकदार जीवंत मूर्ति ने लूटी महफिल, गौशाला पाड़ा का 26वां दुर्गा पूजन बना चर्चा का केंद्र!!
रायगढ़@टक्कर न्यूज :- पुराना पुलिस लाइन, गौशाला पाड़ा में युवा समिति द्वारा आयोजित 26वें वर्ष के दुर्गा पूजन का उत्साह चरम पर है। इस बार माँ दुर्गा की मूर्ति अपनी अनूठी सजावट और जीवंत स्वरूप के कारण शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव (दीनू) ने बताया कि मूर्तिकार के साथ 18 घंटे की मेहनत से मूर्ति को विशेष आकर्षक रूप दिया गया है।
मार्बल सफेद रंग में तैयार इस मूर्ति की चमक और आँखों की बनावट लोगों का मन मोह रही है। दिनेश यादव रेणुका ने कहा, “पिछले तीन दशकों में हमारी मूर्ति को गुफा वाली आकर्षक मूर्ति के लिए पुरस्कार भी मिल चुका है।” स्थानीय लोगों का कहना है कि माँ दुर्गा का यह स्वरूप वास्तव में अनोखा और अतुलनीय है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति ने डांडिया, भंडारा और भव्य आयोजन की तैयारी की है, जो भक्तों के बीच उत्साह बढ़ा रहा है। यह पर्व न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि सामुदायिक एकता का भी प्रतीक बन गया है।







