CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

पिछले 04 दिनों मे यातायात पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर कुल 247 प्रकरणों मे 149450/- रुपये की कि गई चालानी कार्यवाही

Spread the love

दोपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों पर 117 प्रकरण दर्ज कर 35100 रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 10 प्रकरण दर्ज कर 20000 रुपये समन शुल्क किया गया

सिग्नल जम्प करने पर कुल 16 प्रकरण दर्ज कर 4800 रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

अवैध पार्किंग के मामलो मे 13 प्रकरण दर्ज कर 5100 रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

दोपहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कुल 27 प्रकरण दर्ज कर 27500 रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

मौक़े पर डाटावेज पेश नही करने के मामलो मे 17 प्रकरण दर्ज कर 5100 रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर वाहन चलाने वालेवाहन चालकों पर कुल 01 प्रकरण दर्ज कर 5000 रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

अन्य यातायात सम्बन्धी नियमो की अवहेलना करने वाले कुल 36 प्रकरण दर्ज कर 53850 रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आमनागरिकों के हित मे लगातार यातायात के नियमो का पालन करने अपील जारी करने के साथ साथ सख़्ती के साथ लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे बीते 04 दिनों मे यातायात पुलिस द्वारा कुल 247 प्रकरण दर्ज कर 149450/- रुपये की चालानी कार्यवाही कि गई हैं

जिसमे दोपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों पर 117 प्रकरण दर्ज कर 35100 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 10 प्रकरण दर्ज कर 20000 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, सिग्नल जम्प करने के कुल 16 प्रकरण दर्ज कर 4800 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं,

अवैध पार्किंग के मामलो मे 13 प्रकरण दर्ज कर 5100 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, दोपहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कुल 27 प्रकरण दर्ज कर 27500 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज पेश नही करने के मामलो मे 17 प्रकरण दर्ज कर 5100 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं,

मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कुल 01 प्रकरण दर्ज कर 5000 रुपये समन शुल्क वसूल करने के साथ साथ अन्य यातायात सम्बन्धी नियमो की अवहेलना करने वाले कुल 36 प्रकरण दर्ज कर 53850 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात के नियमो का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहकर अन्य राहगीरो कों भी सुरक्षित रखे, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

The post पिछले 04 दिनों मे यातायात पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर कुल 247 प्रकरणों मे 149450/- रुपये की कि गई चालानी कार्यवाही appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button