रायगढ़

अंधेर नगरी चौपट सरकार.. कॉलोनी मार्ग रोशन तो कॉलोनी के आगे से आमजन अंधेरे में..

Spread the love

अंधेर नगरी चौपट सरकार.. कॉलोनी मार्ग रोशन तो कॉलोनी के आगे से आमजन अंधेरे में..

रायगढ़ (टक्कर न्यूज़) : रायगढ़ की सड़कों पर पिछले कई महीने से स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। काशीराम चौक के पास बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को ठीक करवाने का समय नहीं मिला। हैरानी इस बात को लेकर भी है कि नेशनल हाईवे के साथ कुछ दूर पार्क सिटी कॉलोनी के पास एक भी स्ट्रीट लाइट बंद नहीं है। टक्कर न्यूज़ ने गुरुवार देर रात शहर के नेशनल हाइवे पर स्ट्रीट लाइट्स के हालातों का जायजा लिया, लेकिन हालात बद से बदतर ही मिले।

लेकिन इस एक किलोमीटर के इस रूट पर सबसे अधिक अंधेरा है। इसी बात से अंदाजा लगाइए कि इस पूरे रूट पर तकरीबन 20 के करीब स्ट्रीट लाइट्स लगी हुई हैं लेकिन एक भी स्ट्रीट लाइट चालू हालत में नहीं है। बात यही तक सीमित नहीं बड़े लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट पर पार्षद क्या कर रहा है। जबकि वार्ड पार्षद को इस बात की जानकारी निगम या बिजली विभाग के कानो में लानी चाहिए इस बात को पर नही सब सोए है अपने मगन में। यदि कोई एक्सीडेंट को जाता है तो कौन रहेगा इसके जिम्मेदार वार्ड पार्षद या नगर निगम या बिजली विभाग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button