शा पूर्व मा शाला भाडी व प्राशा भाडी के संयुक्त तत्वावधान में न्योता भोज आयोजित किया गया..

Spread the love

यह न्योता भोज डा संजय शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेंड्रा के सौजन्य से उनकी सुपुत्री सूर्यांशी शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में न्योता भोज दिया गया। इस कार्यक्रम में जिले की कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मुख्य आतिथ्य में हुआ मैडम ने अपने संबोधन में बच्चों को खूब मन लगाकर मेहनत करने व आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि न्योता भोज से जनसमुदाय का बच्चों व विद्यालय से एक विशेष जुड़ाव होता है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी की एक दूरदर्शी सोच है जिसके कारण समाज में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। बालक,पालक व विद्यालय की दूरी कम हुई है। साथ ही कार्यक्रम की मैडम ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।व बच्चों के साथ जमीन मे बैठकर न्योता भोज की स्वागत भाषण विकास खंड शिक्षा अधिकारी पेंड्रा आर एन चंद्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर केक काटकर सभी छात्र/छात्राओं के साथ सूर्यांशी शर्मा का जन्म दिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश चतुर्वेदी जिला महामंत्री भाजपा ने भी संबोधित किया व कार्यक्रम की सराहना की।इस दौरान जिले से आरटीओ अधिकारी विवेक सिन्हा, डीआर डीए से सोनी,सिदारसर, पेंड्रा नायब तहसीलदार व भाडी सीएसी श्री लक्ष्मी शंकर गुप्ता,संकुल प्राचार्य श्रीमती सीमा पटेल,प्रभारी प्रधानपाठक लक्ष्मी सोनी,द्वारिका प्रसाद मेश्राम, संध्या चतुर्वेदी,गंगा ओट्टी अजय कुमार चौधरी,कोमल टांडिया,पारस प्रधान, अन्नपूर्णा मिश्रा,दीक्षा शर्मा, विनीता गौतम,देवकुमारी मराबी,व अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *