विरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के द्वारा मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया,

Spread the love


आगामी 23 फरवरी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए क्षेत्रवासियों से महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान करने को कि अपील…

गौरेला पेंड्रा मरवाही। वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा महाविद्यालय में मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया, जिसमें एम.ए.राजनीति विज्ञान के छात्र छात्राओं ने भाग लिया, जिसमे मतदान दल के रूप में निम्न विद्यार्थियो ने भूमिका निभाई, जिसमे मुख्य रूप से शेषमन यादव, दया यादव, लक्ष्मी यादव, गायत्री केवट, आरती केवट तथा गीतांजलि पुरी,कमलेश्वरी, दीपक केवट, गौरी, वश्मी, अंजू पेंद्रो, देवेन्द्र केवट, सुभद्रा , अभिषेक आदि का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा हैं,
यह कार्यक्रम विभाग अध्यक्ष डॉक्टर वर्षा अग्रहरि के निर्देशन में किया गया, साथ ही विभाग के अतिथि प्राध्यापक डॉ. कंचन सिंह चौहान एवं डॉ. राजेश रमन झा ने कार्यक्रम का संचालन किया, प्राचार्य श्री लोक सिंह एवं सी.एस.मरावी का मार्गदर्शन सराहनीय रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *