नगर पालिका परिषद पेंड्रा के  वरिष्ठ पार्षद  राकेश चतुर्वेदी के  उपस्थिति में योग दिवस कार्यक्रम  किया गया

Spread the love



आज दिनांक 21 जून 2024 को नगरीय प्रशासन विकास विभाग  के निर्देशानुसार  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नगर पालिका परिषद पेंड्रा के आजाद चौक मैं स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई सभागार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद पेंड्रा के  वरिष्ठ पार्षद  राकेश चतुर्वेदी के  उपस्थिति में योग दिवस कार्यक्रम  किया गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चतुर्वेदी जी द्वारा बताया गया कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमारे तन और मन का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है, जो आप सिर्फ प्रतिदिन के योग से ही सम्भव है.उनके द्वारा बताया गया की स्वस्थ मन मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी  कन्हैयालाल निर्मलकर, उप अभियंता स्वप्निल मिश्रा राहुल यादव लोकेश पटेल श्रवण यादव उत्तम जैतवार नितिन शर्मा दीपक पाठक सुशील श्रीवास्तव संतोष कोल मेघ सिंह मरकाम सरोज भारिया अनिता समस्त अधिकारी कर्मचारी, स्वछता दिदिया, उपस्थित थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *