भाजपा जीपीएम की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Spread the love



गौरेला:  भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई! जिसमें भाजपा प्रदेश संगठन के द्वारा 21 जून से 6जुलाई तक कई आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें योग दिवस 21 जून, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस 23 जून से 06 जुलाई (एक पेड़ माँ के नाम), 25 जून आपातकाल के काले दिन, नगरीय निकाय परिसीमन, मतदाता अभिनंदन, लोकसभा चुनाव का विश्लेषण, मन की बात 30 जून, संगठन पर्व – सदस्यता, सक्रीय सदस्यता, बूथ का गठन, मंडल, जिला एवं प्रदेश का गठन होना है |
प्रदेश संगठन के निर्देश के अनुसार जिला बैठक में सभी कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त किए गए!
बैठक का सुभारंभ भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय एवम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, बैठक को जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर एवं जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी ने सम्बोधित किया.बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल ने एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री लालजी यादव ने किया।
इस अवसर पर बृजलाल सिंह राठौर, नीरज जैन, दिलीप यादव, ,राकेश दीक्षित, दयाचंद पोर्ते, तापस शर्मा, संदीप जयसवाल, प्रवीण राय, किशन सिंह, लूषण राठौर, शंकर चक्रधारी, रमेश तिवारी, छोटेलाल सोनी, राजकुमार रोहणी, दीपक शर्मा, गणेश कुशराम, शिव शर्मा, अजय तिवारी, अनिल अहिरवार, सिद्धार्थ दुबे, संजय पाल, राधेश्याम जयसवाल, चंद्रप्रकाश कौशिक, आदित्य गुप्ता सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *