नृत्यान्जलि फाउंडेशन के तत्वावधान में  महाकालेश्वर संस्कृत महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love



भूमिका शर्मा को शशिकला प्रवीण सम्मान से किया गया सम्मानित

श्री नृत्यान्जलि फाउंडेशन के तत्वाधान मे पंडित व्यास नारायण शुक्ल सभागार कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में महाकालेश्वर संस्कृत महोत्सव कार्यक्रम विगत दिनों संपन्न हुआ उसमे अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए भूमिका शर्मा पिता श्री नारायण शर्मा माता श्रीमती सोनल शर्मा निवासी गौरेला पेंड्रारोड को शशिकला प्रवीण सम्मान से सम्मानित किया गया उज्जैन (मध्य प्रदेश) में आयोजित उक्त कार्यक्रम अनेक मायनो में अनूठा था जहां कथक, भरतनाट्यम ,ओडीसी जैसी अनेक उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए देश भर से सैकड़ो  कलाकारों ने भाग लिया जिसमे विशिष्ट कलाकारों को सम्मानित भी किया गया |जिसमें गौरेला नगर की प्रतिभावान कलाकार जो कि प्रारंभ से ही नृत्य और संगीत के क्षेत्र में गहरी रुचि रखती है इनकी माता श्रीमती सोनल शर्मा जो की सर्व ब्राम्हण परिषद महिला मंडल गौरेला सदस्य है एवं 10मई भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर सर्व ब्राम्हण परिषद महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे भी भूमिका शर्मा ने नृत्य कला मे प्रथम पुरुस्कार जीता था इनकी कामयाबी पर सर्व ब्राम्हण परिषद के संरक्षक  वेद कुमार तिवारी अंबिका तिवारी पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी अजय पांडे  अध्यक्ष  प्रदीप दुबे महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेणुका शर्मा टी एन तिवारी  प्रदेश अध्यक्ष वर्ल्ड ब्राम्हण फ़ेडरेशन  वैभव तिवारी कमलकांत शुक्ला  भूपेंद्र शर्मा रमेश तिवारी सिद्धि पांडे के पी गौतम पुष्पेंद्र त्रिपाठी  सूर्यकान्त शुक्ला एवं समाज के सभी सदस्यों  ने भूमिका शर्मा को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है यह उपलब्धि  नगर व पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है यह सम्मान उन्हें भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया है वे भरतनाट्यम लंबे समय से सीख रही हैं और अपने बाल्य काल में ही अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति दे चुकी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *