अरपा का संरक्षण संवर्धन एवं पुर्नजीवन को ले कर नेता समाजसेवी पर्यावरण मित्र वैभव तिवारी जी प्रदीप दुबे जी टीएन तिवारी जी कमलकांत शुक्लाजी ने कलेक्टर जीपीएम श्रीमती लीना कमलेश मंडावी जी को ज्ञापन दे कर जिले मे अपने अस्तित्व को खो रही नदियों के बारे मे चिंता जताई एवं ज्ञापन सौप कर नदियों के संरक्षण संवर्धन एवं पुर्नजीवन के बारे मे विस्तार से चर्चा की एवं बताया की हमारे जिले से 8नदियों का उदगम होता है जिसमे सोन, अरपा, तान, तिपान, बम्हनी, जोहिला, मलनिया एवं एलान नदी शामिल है और इसके साथ इनके सहायक बहुत से नाले एवं नहरे इस इलाके से निकलते एवं गुजरते है जो इस जिले को हरा भरा खूबसूरत बनाते है यहां माई की बगिया, माई का मड़वा, जलेश्वर महादेव, राजमेरगढ़, दुर्गा धारा इत्यादि तीर्थ क्षेत्र स्तिथ है माई की बगिया को माई नर्मदा का गुप्त उदगम माना जाता है इस तरह माँ नर्मदा का उदगम भी इस जिले मे ही है यह जिला देश के भू भाग का ऐसा हिस्सा है जहा तीन बेसिन है गंगा बेसिन, महानदी बेसिन, नर्मदा बेसिन गंगा बेसिन की नदिया सोन,तिपान,जोहिला है महानदी बेसिन की नदिया अरपा, मलनिया, बम्हनी है तथा नर्मदा बेसिन की नदी स्वयं नर्मदा जी है कलेक्टर महोदया से यह आग्रह किया गया की अरपा नदी के पुर्नजीवन के साथ उसकी सहायक नदियों का एवं सहायक नाले एवं नहरों का भी संरक्षण संवर्धन एवं पुर्नजीवन मे ध्यान दिया जाये ताकि अरपा नदी एवं जिले से निकलने वाली आठ नदियों को जीवंत कर उनकी जीवनदायनी संज्ञा को साकार किया जा सके













Leave a Reply