CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिले के मतदाताओं को लोकतंत्र के त्यौहार मे बढ़ चढ़कर भाग लेने की गई अपील

Spread the love

मतदान केन्द्रो मे आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ लगातार जारी हैं निर्बाध मतदान प्रक्रिया

लोकसभा निर्वाचन के तृतीय चरण मे आज सुबह से जिले मे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं, सभी मतदान केन्द्रो मे आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था क़े साथ निर्बाध मतदान की प्रक्रिया जारी हैं, इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा आज सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जिला उद्योग कार्यालय स्तिथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया साथ ही मतदाताओं को इस लोकतंत्र के त्यौहार मे बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा मतदान केन्द्रो मे मौजूद निर्वाचन दल से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली गई एवं निर्वाचन दल को निष्पक्ष एवं निर्भीक निर्वाचन संपन्न कराने हेतु शुभकामनायें दी गई साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए,

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस सेक्टर प्रभारियों को अपने अपने छेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं जिससे आमनागरिक बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के त्यौहार मे शामिल हो सके।

The post पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिले के मतदाताओं को लोकतंत्र के त्यौहार मे बढ़ चढ़कर भाग लेने की गई अपील appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button