CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

आरोपियों द्वारा की जा रही थी अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी

लाल-काले रंग की प्लेटिना मोटर सायकिल के माध्यम की जा रही थी तस्करी

मुखबीरी सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 2.700 कि.ग्रा. कीमती लगभग 30000/- रूपये जप्त

गिरफ्तारी आरोपी गणेश यादव के विरूद्व वर्ष 2016 में भी थाना सीतापुर में 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् मादक पदार्थों के विरूद्व कार्यवाही रहेगी जारी

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् अवैध मादक पदार्थों के बिक्री, तस्करी इत्यादि पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकार की कार्यवाही से निश्चित् रूप से आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम की जा सकेगी। इसी क्रम में थाना कमलेश्वरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरूद्व कार्यवाही की गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार की गई है। जिनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

मामले का विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 04/04/2024 को प्रार्थी उपनिरीक्षक अशोक शर्मा को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि बसंत लहरे व पिताम्बर लहेर के द्वारा कापू की ओर से गांजा क्रय कर अपनी मोटर सायकिल प्लेटिना वाहन क्रमांक सीजी 15 सीसी 8695 के माध्यम से मैनपाठ की ओर जा रहे हैं।

इस सूचना पर त्वरित एवं योजनाबद्व तरीके से विधिवत् कार्यवाही करते हुए हमराह पुलिस स्टॉफ व गवाहों के साथ मैनपाठ-कापू रोड़ चेक पोस्ट पर पहुंचकर इंतजार किया गया। कापू रोड़ की ओर से एक प्लेटिना मोटर सायकिल के माध्यम से दो सवारी आते दिखे, जिन्हें घेराबंदी कर रोका गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम बसंत लहरे और पिताम्बर लहरे निवासी कुम्हीचुंआ कापू का होना बताये।

गवाहों के समक्ष विधिवत् रूप से उनकी तलाशी ली गई, जो पिताम्बर लहरे के पास से एक नग मोबाईल और प्लास्टिक झोली में गांजा मिला। गवाहों के समक्ष गांजा बिक्री या परिवहन करने संबंधी वैध दस्तावेज के लिए नोटिस जारी किया गया, जिनके द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपियों के कब्जे से प्लेटिना मोटर सायकिल और अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया, और गांजा का तौल करने पर वजन 2.700 कि.ग्रा. होना पाया गया, और गांजे का अनुमानित कीमत 30000/- रूपये होना बताये।

उपरोक्त आरोपियों को विस्तृत पूछताछ करने पर गांजा उडिसा से लाकर सीतापुर बंदना निवासी गणेश यादव को बिक्री के लिए जाना बताये। जिसकी विधिवत् रूप से पुष्टि कर तकनीकी माध्यम से आरोपी गणेश यादव भी पकड़ा गया। जिनके विरूद्व धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

मामले में गिरफ्तारी आरोपीगण बसंत लहरे उम्र 24 वर्ष, पिताम्बर लहरे उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी कुम्हींचुआं थाना कापू जिला रायगढ़ एवं आरोपी गणेश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी बंदना थाना सीतापुर जिला सरगुजा।

मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्ती की कार्यवाही में थाना कमलेश्वरपुर से सउनि सहदेव वर्मन, आरक्षक देवदत्त सिंह, आरक्षक मदन साय पैंकरा, आरक्षक परवेज फिरदौसी इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

The post अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button