नाबालिक पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ जबरन किया गया दुष्कर्म

पीड़िता को घर में अकेले पाकर आरोपी द्वारा घटना को दिया गया अंजाम

थाना सीतापुर पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी कार्यवाही त्वरित और तेजी से की जा रही है। ताकि आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम की जा सके। इसी क्रम में थाना सीतापुर पुलिस द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

मामले में संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 04/04/2024 को प्रार्थिया अर्थात पीड़िता इस आशय का रिपोर्ट दर्ज करायी है, कि उसका शिवपुर पत्थलगांव निवासी विशाल नटराज से जान-पहचान हुई थी। कि दिनांक 09/03/2024 को दोपहर 03 बजे लगभग पीड़िता थाना सीतापुर क्षेत्रान्तर्गत घर में अकेली थी,

कि उसी दरम्यान आरोपी विशाल नटराज द्वारा मौका पाकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। आमजनों से शर्म एवं बदनामी के कारण पीड़िता द्वारा विलंब से रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। जिस पर से सदर धारा 450, 376 भादसं एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

मामले में प्रकरण पंजीबद्व उपरांत पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पत्थलगांव के पुलिस स्टॉफ की मदद से आरोपी विशाल नटराज उम्र 20 वर्ष, निवासी शिवपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छ.ग. को उसके निवास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। तथा विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।

मामले के आरोपी के धरपकड़/गिरफ्तारी में सउनि शशिप्रभा दास, आरक्षक पवन गुलेरी, आरक्षक धनकेश्वर यादव एवं आरक्षक सूरजबलि इत्यादि कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

The post नाबालिक पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *