CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

35 लीटर महुआ शराब के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

Spread the love

अंबिकापुर।लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। उड़नदस्ता कार्यालय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंगापुर तुलसी चौक के पास पार्वती व अनिल राम के द्वारा अधिक मात्रा में महुआ शराब बनाकर खुले आम बेचा जा रहा है।

सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा उड़नदस्ता टीम के साथ उक्त दोनों के घर दबिश दी गई। पार्वती के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब व अनिल राम के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब ज़ब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, 34 (2) व 59 (क) के तहत दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल भेजा।

कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, रामाधार कुशवाहा,कुमारूराम, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे व महिला सैनिक राजकुमारी उपस्थित थे।

The post 35 लीटर महुआ शराब के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button