रायगढ़ जिले से गए दर्शनार्थी हादसे का शिकार

Spread the love

पोडोसी राज्य उड़ीसा के झारसुगड़ा जिले में स्थित दर्शनीय स्थल में बड़ा हादसा

70 दर्शनार्थियों से भरी नाव लौटते वक्त महानदी मे डूबी घटना स्थल में मचा हाहाकार,,

डूबने वाले सभी दर्शनार्थियों रायगढ़ जिले के कोतरालिया ग्राम और खरसिया के रहने वाले

डूबने वाले में से 8 लापता- 2 की मिली लाश अभी भी खोजबीन जारी झारसुगुड़ा के जिले के पास पत्थरसैनी नाम के पिकनिक स्पॉट/दर्शनीय स्थल में पूजा पाठ और पिकनिक मनाने गए

करीब 70 लोग उस  वक्त हादसे का शिकार हो गए जब वे नाव में सवार हो कर वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ जिले के कलेक्टर,एसपी, एसडीएम घटनास्थल के लिए निकल गए।

समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार झारसुगढ़ा जिला और पुलिस प्रशासन भी गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंच चुका था। स्थानीय लोगो की सहायता से गहरी नदी में डूबे दर्शनाथियो की खोज बिन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि नाव में अत्यधिक भार होने के कारण नाव तेज भाव और गहरे पानी में डूब गई।

लोगो की माने तो घटना में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। वही देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलने की बातें भी सामने आ रही है।।

The post रायगढ़ जिले से गए दर्शनार्थी हादसे का शिकार appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *