CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा, भटगांव, सीतापुर के मतदान दल एवं संगवारी बूथ, युवा बूथ एवं दिव्यांग बूथ के मतदान दलों के तीसरे चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न

Spread the love

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत तृतीय चरण के प्रशिक्षण में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा, भटगांव, सीतापुर के मतदान दल एवं महिला मतदान कर्मियों द्वारा प्रबंधित संगवारी बूथ, युवा बूथ एवं दिव्यांग बूथ के मतदान दलों को होलीक्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबिकापुर में प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान ईव्हीएम के बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली, मतदान के दौरान सावधानी एवं आवश्यक कार्रवाई एवं प्रक्रिया, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की सिलिंग की प्रक्रिया तथा मतदान संपन्न होने के बाद सामग्री जमा करने की निर्धारित प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर ने प्रशिक्षण में पहुंचकर प्रशिक्षुओं से  मतदान प्रक्रिया और नियमों से सम्बंधित सवाल किए तथा टीम भावना के साथ शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराए जाने हेतु शुभकामनाएं दीं।

The post विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा, भटगांव, सीतापुर के मतदान दल एवं संगवारी बूथ, युवा बूथ एवं दिव्यांग बूथ के मतदान दलों के तीसरे चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button