एक पुरुष नक्सली को दंतेवाड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढ़ेर।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र सुरक्षा एवं क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दंतेवाड़ा जिला सहित सरहदी क्षेत्रों में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा0पु0से0) पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा0पु0से0) एवं उप महानिरीक्षक परिचालन सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री विकास कठेरिया (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा0पु0से0),

श्री स्मृतिक राजनाला (भा0पु0से0) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा0पु0से0) के निर्देशानुसार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् दन्तेवाड़ा से दिनांक 04/04/2024 को थाना किरन्दुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल, बड़ेपल्ली,डोडी तुमनार, गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी (DRG) एवं बस्तर फाइटर्स (BFR) दंतेवाड़ा, तथा सी आर पी एफ (CRPF) 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान पर निकली थी।
नक्सल गश्त सर्च अभियान के दौरान थाना किरंदुल अंतर्गत पुरंगेल, बड़ेपल्ली, डोडी तुमनार व गमपुर के जंगल पहाड़ी के बीच पूर्व से ऐम्बुश लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अवैध हथियारों से अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू किया गया। पुलिस बल द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर नक्सलियों पर जवाबी फ़ायरिंग कार्यवाही की गई ।जिसमें पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल झाड़ी की आड़ लेकर भाग खडे़ हुये। बाद में पुलिस पार्टी के द्वारा सर्च करने पर मौके पर एक पुरुष माओवादी का शव बरामद हुआ जिसे ससम्मान जिला मुख्यालय लाया गया।
मौके पर सर्च करने पर एक नग 12 बोर बंदूक, 3 नग जिंदा राउंड, पिट्ठू बैग, दैनिक उपयोगी वस्तुएं, दवाइयां, नक्सल साहित्य व अन्य सामग्री बरामद हुई है।
मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है।
मुठभेड़ में कई और नक्सलियों की घायल होने की प्रबल संभावना है।
सभी पुलिस पार्टी सुरक्षित है
मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस पार्टी के द्वारा अभी भी सर्चिंग जारी है तथा पुलिस पार्टी मौके पर गश्त कर रही है।
मीडिया के माध्यम से नक्सल संगठन में कार्य करने वालों से अपील है कि नक्सलियों की खोखली मानसिकता से मुक्त होकर, हिंसा का मार्ग त्याग कर विकास के मार्ग पर वापस आएं। शासन की आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को देय विभिन्न सुविधाओं/योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। लोन वर्राटू अभियान के तहत समाज की मुख्यधारा से जुड़कर एक सम्मानित जीवन जिएं।
गामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र सुरक्षा एवं क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दंतेवाड़ा जिला सहित सरहदी क्षेत्रों में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा0पु0से0) पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा0पु0से0) एवं उप महानिरीक्षक परिचालन सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री विकास कठेरिया (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा0पु0से0), श्री स्मृतिक राजनाला (भा0पु0से0) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा0पु0से0) के निर्देशानुसार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके तहत् दन्तेवाड़ा से दिनांक 04/04/2024 को थाना किरन्दुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल, बड़ेपल्ली,डोडी तुमनार, गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी (DRG) एवं बस्तर फाइटर्स (BFR) दंतेवाड़ा, तथा सी आर पी एफ (CRPF) 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान पर निकली थी।
नक्सल गश्त सर्च अभियान के दौरान थाना किरंदुल अंतर्गत पुरंगेल, बड़ेपल्ली, डोडी तुमनार व गमपुर के जंगल पहाड़ी के बीच पूर्व से ऐम्बुश लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अवैध हथियारों से अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू किया गया। पुलिस बल द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर नक्सलियों पर जवाबी फ़ायरिंग कार्यवाही की गई ।जिसमें पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल झाड़ी की आड़ लेकर भाग खडे़ हुये। बाद में पुलिस पार्टी के द्वारा सर्च करने पर मौके पर एक पुरुष माओवादी का शव बरामद हुआ जिसे ससम्मान जिला मुख्यालय लाया गया।
मौके पर सर्च करने पर एक नग 12 बोर बंदूक, 3 नग जिंदा राउंड, पिट्ठू बैग, दैनिक उपयोगी वस्तुएं, दवाइयां, नक्सल साहित्य व अन्य सामग्री बरामद हुई है।
मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है।
मुठभेड़ में कई और नक्सलियों की घायल होने की प्रबल संभावना है।
सभी पुलिस पार्टी सुरक्षित है
मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस पार्टी के द्वारा अभी भी सर्चिंग जारी है तथा पुलिस पार्टी मौके पर गश्त कर रही है।
मीडिया के माध्यम से नक्सल संगठन में कार्य करने वालों से अपील है कि नक्सलियों की खोखली मानसिकता से मुक्त होकर, हिंसा का मार्ग त्याग कर विकास के मार्ग पर वापस आएं। शासन की आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को देय विभिन्न सुविधाओं/योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। लोन वर्राटू अभियान के तहत समाज की मुख्यधारा से जुड़कर एक सम्मानित जीवन जिएं।
The post एक पुरुष नक्सली को दंतेवाड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढ़ेर। appeared first on khabarsar.