CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

एसडीएम के अस्वसान के बाद भी नहीं हुआ सडक निर्माण,गुस्साए ग्रामीणों ने रोका विनायक कंस्ट्रक्शन की गाड़ीयां

Spread the love

धरमजयगढ़ में सडक निर्माण का कार्य लम्बे समय से चलते आ रहा है। जिसके बाद भी आज तक सडक निर्माण नहीं हो सका। खरसिया से पत्थळगाव तक सडक निर्माण का कार्य श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को मिला है जिसके द्वारा विनायक कंस्ट्रक्शन से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। पर कंपनी द्वारा अभी तक सडक निर्माण कार्य नहीं किया गया। कुछ ही दिनों में निर्माण की टेंडर अवधि समाप्त होने वाली है।

धीमी गति से निर्माण कार्य के कारण नाराज बायसी ग्रामवासी बायसी कॉलोनी मे खराब सडक के कारण लगभग 1 महीने पहले धरमजयगढ़ एसडीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। और ग्रामीणों द्वारा सडक निर्माण नहीं होने की स्तिथि में चक्कजाम की बात कही गई थी।

जिसके बाद एसडीएम द्वारा ग्रामीणों के सामने श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी को बुलाया गया था तब कंपनी द्वारा एसडीएम के समक्ष जनता को अस्वासन दिया गया था की 15 मार्च से बायसी कॉलोनी में डामरीकरण का कार्य चालू कर दिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम के कहने पर चक्का जाम के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। पर आज 30 मार्च तक भी सडक निर्माण का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ।

तब गुस्साए ग्रामीण सडक निर्माण कंपनी विनायक कंस्ट्रक्शन की सभी गाड़ियों को खड़ा करवा दिए। जैसे ही इसकी खबर कंपनी के अधिकारियो को हुईं। मामले को रफा दफा करने कंपनी के कर्मचारी राजीव शर्मा मौक़े पर पहुंच मामले का निपटारा करने लगे पर ग्रामीणों द्वारा उन्हें भी खूब खरी खोटी सुनाई गई साथ ही ग्रामीण सुधीर बिश्वास ने कहां की उन्हें कंपनी के कर्मचारी राजीव शर्मा ने बताया की अभी सिसरिंगा में कार्य चल रहा है।

क्युकी वहा पर चक्का जाम किया गया था।तब तहसीलदार द्वारा कहा गया की सभी जगहों का काम पेंडिंग में डालकर पहले सिसरिंगा का कार्य किया जाए। और सुधीर विश्वास ने प्रश्न करते हुए पुछा की हमें जो एसडीएम द्वारा अस्वसान दिया गया था उसका क्या हुआ।

The post एसडीएम के अस्वसान के बाद भी नहीं हुआ सडक निर्माण,गुस्साए ग्रामीणों ने रोका विनायक कंस्ट्रक्शन की गाड़ीयां appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button