CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

होली के जश्न में पड़ा खलल, उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग, 13 लोग घायल

Spread the love
Fire in Mahakal Temple: भस्म आरती के दौरान लगी इस आग की चपेट में 13 लोगों के आने की खबर है. इसमें से 5 पुजारी झुलस और 6 सेवक आग से झुलसे हैं. फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

 

Fire in Mahakal Temple Ujjain: उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह (25 मार्च 2024) भस्म आरती के दौरान बड़ा हादसा हुआ. यहां आरती के दौरान आग लगने से 13 लोगों के घायल होने की सूचना है. फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंदिर प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

बताया गया है कि धुलेंडी के अवसर पर उज्‍जैन के महाकाल मं‍दिर में भस्‍मारती के दौरान गुलाल उड़ाने के दौरान यह आग लगी. आग की चपेट में आने से 5 पुजारी झुलस गए. खबर है कि आग से 6 सेवक भी झुलसे हैं. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कुल 13 लोग आग की चपेट में आए हैं.

The post होली के जश्न में पड़ा खलल, उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग, 13 लोग घायल appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button