CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

आबकारी विभाग द्वारा शराब की भट्टी से गुंडों को पकड़कर आदिवासियों पर अत्याचार करने का आरोप

Spread the love

राजगांगपूर : आज शनिवार कुतरा प्रखण्ड स्थित किसानपाड़ा बस्ती में एक दुर्लभ घटना देखने को मिली। आपको बता दे आज सुबह आबकारी विभाग व मोबाइल टीम की ओर से विभिन्न स्थानों मे छापेमारी करते समय कुतरा बस्ती मे छापेमारी करते समय ग्रामीणों की ओर से कड़ा विरोध किया गया । ग्रामीणों के कहे अनुसार सोमवार को रंगों के पर्व होली का त्यौहार है आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार होली पर्व के दिन घर घर में तर्पण (हंडिया) के साथ पूर्वी देवीदेवता की पूजा की जाती है।

कुतरा बस्ती में रहने वाले लोग इस त्यौहार पर घर घर हंडिया बनाते है, आज हुई आबकारी विभाग एवं मोबाइल टीम की छापेमारी में आबकारी विभाग की टीम राजगांगपूर शराब भट्टी के कुछ  कर्मचारियों को अपने साथ लेकर किसानपड़ा के घर घर मे घुसकर बने हंडिया को नष्ट कर दिया।

आबकारी विभाग के इस रवये से गुस्साए बस्ती वासी  मिलकर इसका जोरदार विरोध किया गौरतलब है कि ग्रामीणों द्वारा इसका कड़ा विरोध कर कहा की हमलोग तो शराब नहीं बेच रहे सिर्फ हमारे गांव में होने वाली पूजा के लिए हांडिआ बनाते है ,बस्ती वासी का आरोप है किस आधार पर आबकारी विभाग ने शराब भट्टी के कर्मचारी को अपने साथ लाकर गुंडागर्दी करते हुए नष्ट कर दिया और अपने साथ देशी शराब भट्टी के कर्मचारियों को लेकर क्यों आए ।

गुस्साए बस्ती वालो ने आरोप लगाते हुए कहा देशी शराब के मालिकों के उंगली पर आबकारी विभाग नाच रहे हैं उनके इशारे पर आबकारी विभाग काम कर रहे हैं इस तरह के प्रश्न गांव वालो ने आबकारी विभाग का विरोध करते हुए उनसे पूछाऔर इसका जोरदार विरोध किया मामले को गरमाता देख कुतरा पुलिस मौके पर पहुंचकर गांव के  बुद्धिजीवी लोग मौके पर पहुंचकर मामले को समझा बुझाकर मामला शांत किया।

गांव वालों ने कहा आबकारी विभाग देशी शराब की भट्टी के कर्मचारी ने हमारी पूजा में बाधा डाला है क्यों आबकारी विभाग बिना किसी ठोस प्रमाण के हमारे बस्ती में क्यों घुसे। आबकारी विभाग के आश्वाशन के बाद आगामी दिनों मे बिना प्रमाण व स्थानीय सरपंच के अनुमति के बिना गांव में नहीं आने की लिखित सूचना देने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

The post आबकारी विभाग द्वारा शराब की भट्टी से गुंडों को पकड़कर आदिवासियों पर अत्याचार करने का आरोप appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button