CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने दी उर्दना से कृष्णापुर-खैरपुर तक 3.40 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति

Spread the love

22 करोड़ 45 लाख की लागत से बनेगी सड़क, क्षेत्र को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा

रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में  रखते हुए ग्राम उर्दना से कृष्णापुर-खैरपुर तक सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। 3.4 किमी लंबे इस सड़क के लिए वित्त मंत्री ने 22 करोड़ 45 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

रायगढ़ के विकास और विकसित छत्तीसगढ़ के ध्येय के साथ काम कर रहे रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के इस पहल से स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को अन्य गतिविधियों में भी सहूलियत होगी।

इस सड़क की स्वीकृति प्रदान करने पर स्थानीय निवासियों ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के प्रति विशेष रूप से आभार प्रकट किया है।

The post वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने दी उर्दना से कृष्णापुर-खैरपुर तक 3.40 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button