@वीडियो : SDO साहब को आया गुस्सा तो समस्या लेकर आए उपभोक्ता की ही कर दी धुनाई, ऑफिस में पीटा लात घुंसो से…
@वीडियो : SDO साहब को आया गुस्सा तो समस्या लेकर आए उपभोक्ता की ही कर दी धुनाई, ऑफिस में पीटा लात घुंसो से…







जौनपुर/टक्कर न्यूज़ : वैसे तो ये कहावत तो प्रचलित है कि ‘ऐसी कोई गली नहीं जहां यूपी वालों की चली नहीं’, लेकिन ये कहावत को उत्तर प्रदेश के अफसर अपने ऑफिस में ही लागू करने लगे हैं।
जी हां उत्तर प्रदेश के अफसर सरकारी ऑफिस में लोगों के साथ दबंगई करने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो जौनपुर से सामने आया है, जहां एसडीओ ने उपभोक्ता की धुनाई कर दी। फिलहाल एसडीओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और आगे कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक अपने बिजली बिल में सुधार करवाने आया था। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें इस संबंध में एसडीओ मनीष कुमार सिंह से मुलाकात करने की सलाह दी। अपनी समस्या लेकर युवक मनीष कुमार सिंह के पास पहुंचा। यहां युवक की समस्या सुनने के बाद मनीष कुमार अचानक बौखला गए और युवक की धुनाई कर दी। सोशल मीडिया पर एसडीओ मनीषस कुमार की करतूत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एसडीओ मनीष कुमार सफेद और हरे जैकेट में नजर आ रहे हैं। नजर क्या आ रहे हैं वो तो उपभोक्ता का पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। गुंडई पर उतरे मनीष कुमार न सिर्फ हाथ चलाए बल्कि लात घुसे भी युवक पर चला दिए। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर बिजली विभाग के एमडी ने कार्रवाई करने की बात कही है।



